Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: डीसी ने की स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के आयोजन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
Advertisement
Advertisement
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के आयोजन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को 13 अगस्त तक आवश्यक तैयारियां हर हाल में पूरी करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें: 

उपायुक्त ने समारोह स्थल की साफ-सफाई, समतलीकरण, साज-सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस एवं चिकित्सकों की टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी विद्यालयों और जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस से पहले सरकारी भवनों एवं परिसरों की साफ-सफाई और रंग-रोगन कराने को कहा.

Uploaded Image

स्वतंत्रता दिवस पर उपायुक्त आदित्य रंजन द्वारा सुबह 7:30 बजे बंदोबस्त कार्यालय, 8:00 बजे उपायुक्त आवासीय कार्यालय, 9:00 बजे शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित मुख्य समारोह स्थल तथा 10:00 बजे समाहरणालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा.

 

इसके अलावा उप विकास आयुक्त सुबह 10:20 बजे मिश्रित भवन, अनुमंडल दंडाधिकारी 10:30 बजे अनुमंडल कार्यालय, एडीएम (विधि-व्यवस्था) 10:40 बजे गांधी सेवा सदन, अनुमंडल दंडाधिकारी 10:50 बजे रेड क्रॉस सोसाइटी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक 11:00 बजे पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करेंगे.

 

इस वर्ष उपायुक्त के निर्देश पर बेलगढ़िया स्थित जेआरडीए के प्रशासनिक भवन में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा. इस समारोह में बेलगढ़िया कॉलोनी के सभी निवासियों को आमंत्रित किया जाएगा.

 

मुख्य समारोह की परेड में डीएपी और एनसीसी की दो-दो टुकड़ियों के अलावा सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, जेएपी, होमगार्ड, भारतीय स्काउट एंड गाइड तथा ग्रामीण पुलिस की एक-एक टुकड़ी भाग लेगी. परेड का पूर्वाभ्यास 9 से 13 अगस्त तक शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में होगा. 13 अगस्त को उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से पूर्वाभ्यास और तैयारियों का निरीक्षण करेंगे.

 

मुख्य समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा. वहीं 14 अगस्त की संध्या न्यू टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा.

 

14 और 15 अगस्त की शाम श्रमिक चौक, स्टील गेट, रणधीर वर्मा चौक, अंबेडकर चौक सहित प्रमुख चौक-चौराहों तथा समाहरणालय, मिश्रित भवन, अनुमंडल कार्यालय, वाणिज्य कर कार्यालय समेत प्रमुख सरकारी भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा. साथ ही जिले एवं प्रखंडों में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई भी कराई जाएगी. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे जिले में ड्राई डे रहेगा.

 

बैठक में मंच संचालन, आगंतुकों के स्वागत एवं बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, सोशल मीडिया पर कार्यक्रम के लाइव प्रसारण सहित अन्य तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

 

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, नगर आयुक्त आशिष गंगवार, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) अरविंद कुमार ओझा, अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी. द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही