Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्कूलों में बनाये जा रहे जाति प्रमाण पत्र की डीसी ने की समीक्षा, तेजी लाने का निर्देश

Advertisement
Advertisement
Medininagar : पलामू डीसी आंजनेयुलू दोड्डे ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्ता व सभी सीओ के साथ बैठक कर स्कूलों में बनाये जा रहे जाति प्रमाण पत्र की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने आगामी एक सप्ताह में अधिकाधिक बच्चों का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए  सभी सीओ को निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता को लेकर जिले भर के स्कूलों के साथ प्रज्ञा केंद्रों को जोड़ा गया है. ऐसे में तय समय में सभी का जाति प्रमाण पत्र बनाना सुनिश्चित करें. उन्होंने सभी सीओ से अभियान को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की बात कही. डीसी ने सीएससी मैनेजर को प्रज्ञा केंद्रों का नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने की बात कही. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-firing-and-2-robbery-incidents-revealed-8-criminals-arrested/">रांची:

गोलीबारी और लूट की घटनाओं का खुलासा, 8 अपराधी गिरफ्तार

पीएम किसान में शत प्रतिशत ई-केवॉइसी व लैंड रिकॉड अपडेशन कराने के निर्देश

बैठक में डीसी ने पीएम किसान में ई-केवाइसी की प्रखंडवार समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने पाटन, लेस्लीगंज, विश्रामपुर व चैनपुर के सीओ को ई-केवाइसी में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने पीएम किसान में शत प्रतिशत ई-केवाइसी करने पर बल दिया साथ ही सभी सीओ को किसानों का लैंड रिकॉड अपडेट कराने की भी बात कही. इसी तरह उन्होंने म्यूटेशन के मामलों को बिना ठोस कारण रिजेक्ट न करने के लिए सभी सीओ को निर्देश द‍िया. इसी तरह उन्होंने सक्‍सेशन म्यूटेशन, एनएच, परिशोधन पोर्टल में प्राप्त आवेदनों, जमींदारी बांध से संबंधित भी समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-political-drama-will-soon-come-to-an-end-governor-will-return-from-delhi-on-sunday/">झारखंड

के सियासी ड्रामे का जल्द होगा पटाक्षेप, रविवार को दिल्ली से लौटेंगे राज्यपाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही