Search

 
 
 

DC साहेब जनता किसे सुनाए फरियाद, आपके अधिकारी 12 बजे तक ऑफिस नहीं आते

 
Vineet Upadhyay/Shruti Singh Ranchi : रांची समाहरणालय भवन यानी जिला कलेक्ट्रिएट में शुक्रवार को कई अफसर अपने कार्यालय से घंटों नदारद रहे. आम तौर पर जिन अधिकारीयों को सुबह 10 बजे से अपने कार्यालय में पहुंचकर आमलोगों का काम करना था वह दोपहर 12:30 तक कार्यालय में आये ही नहीं. आलम ये रहा कि साहेब की कुर्सी उनके चैंबर में उनके आने का इंतज़ार कर रही थी और बाहर अपना काम करवाने आये लोग. शुभम संदेश की टीम ने समाहरणालय की दोनों बिल्डिंग के अलग अलग कार्यालयों का निरिक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में हमारे संवाददाता ने जो देखा वह अधिकारियों की कार्यशैली पर तो सवाल खड़ा कर ही रहा है. साथ ही अधिकारियों की लेट लतीफी यह भी दर्शा रही है कि वो कितने लापरवाह हो गए हैं. इसे भी पढ़ें –कुरमी">https://lagatar.in/opposition-to-the-demand-to-include-kurmi-in-the-st-list/">कुरमी

को एसटी सूची में शामिल करने की मांग का विरोध

कौन से अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे थे दफ्तर

1-जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अंजना दास 11:45 तक मैडम अपने कार्यालय नहीं पहुंची थीं. 2-जिला शिक्षा अधीक्षक, आकाश कुमार 11:50 तक अपने कार्यालय में मौजूद नहीं दिखे. 3 -उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर नियुक्त मैरी मड़की दोपहर 12:05 तक अपने कार्यालय नहीं पहुंची थी. 4 - समाज कल्याण प्राधिकारी श्वेता भारती भी दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालय नहीं पहुंचे. 5- कार्यपालक दंडाधिकारी शशि नीलिमा डुंगडुंग महत्वपूर्ण पद पर होने के बावजूद मैडम 12:30 बजे तक अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थीं. 6-कार्यपालक दंडाधिकारी उपेंद्र कुमार भी 12:30 तक अनुपस्थित रहे इसे भी पढ़ें –धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cm-gave-2-lakhs-for-the-treatment-of-bhaura-op-in-charge-injured-in-the-attack/">धनबाद

: हमले में घायल भौरा ओपी प्रभारी के इलाज को सीएम ने दिए 2 लाख
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही