जनता दरबार में आए आवेदनों को संवेदनशीलता के साथ करें निष्पादन : डीसी
[caption id="attachment_540835" align="alignleft" width="164"]alt="जन शिकायत कोषांग व जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों की ऑनलाइन समीक्षा" width="164" height="300" /> जन शिकायत कोषांग व जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों की ऑनलाइन समीक्षा[/caption] लातेहार : सोमवार को डीसी भोर सिंह यादव ने जन शिकायत कोषांग व जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों की ऑनलाइन समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने प्राप्त आवेदनों का निष्पादन त्वरित गति से करने का निर्देश दिया. डीसी ने जनता दरबार में आये मामलों को संवेदनशील होकर निष्पादित करने की बात कही. समीक्षा के क्रम में डीसी ने जन शिकायत से संबंधित संचिकाओं का निष्पादन शीघ्र कराने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी अजय कच्छप को दिया. उन्होंने विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर शिकायतों का सामधान करने की बात कही. सर्वजन पेंशन मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को योजना का लाभ देने का निर्देश सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी को दिया. सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ लक्ष्य के अनुरूप छात्राओं को देने का निर्देश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया. ऑनलाइन इस बैठक में उप विकास आयुक्त सुरेंद्र कुमार वर्मा, डीआरडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा, जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत, जन शिकायत कोषांग पदाधिकारी अजय कच्छप समेत कई प्रखंड विकास पदाधिकारी जुड़े थे.
चंडीगढ़ से लौटे 20 आदिवासी प्रतिभागी
[caption id="attachment_540837" align="alignnone" width="1600"]alt="चंडीगढ़ से लौटे प्रतिभागी " width="1600" height="1200" /> चंडीगढ़ से लौटे प्रतिभागी[/caption] लातेहार : नेहरू युवा केंद्र, लातेहार एवं सीआरपीएफ की 11वीं बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में 20 आदिवासी युवक व युवतियां चंडीगढ़ गये थे. इन्होंने चंंडीगढ़ में सात दिवसीय 14वीं जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में भाग लिया था. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी सोमवार को लातेहार पहुंचे. इस सात दिवसीय कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता, लोक नृत्य एवं लोक गीत स्पर्धा, स्वच्छता अभियान व पौधारोपन आदि कार्यक्रमों में उन्होंने भाग लिया. सांस्कृतिक स्पर्धा में लातेहार की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम में उपस्थित अभिनेत्री किरण खेर ने उन्हें द्वितीय पुरस्कार की राशि पांच हजार रुपये प्रदान किये. कार्यक्रम में भाग लेकर लौटने पर सीआरपीएफ की 11वीं बटालियन के कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी ने युवा प्रतिभागियों से उनके अनुभवों को जाना एवं उनके बेहतर जीवन के लिए शुभकामनाएं दी. प्रतिभागी रंजीत तोपनो ने बताया कि चंडीगढ़ में उन्हें रॉक गार्डन, सुखना झील व मानसा देवी मंदिर सहित कई अन्य स्थानों पर भ्रमण करवाया गया. उसने बताया कि चंडीगढ़ शहर की स्वच्छता, यातायात नियमों का पालन एवं व्यवस्था से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है. कार्यक्रम में उप कमांडेंट धर्मेन्द्र कुमार यादव एवं नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक रामाशीष चौधरी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : डीटीओ">https://lagatar.in/dto-launched-vehicle-checking-campaign-recovered-70-thousand-fine-molesting-accused-including-jail-read-6-news-of-latehar-together/">डीटीओ
ने चलाया वाहन जांच अभियान, 70 हजार जुर्माना वसूला, छेड़खानी के आरोपी को जेल समेत लातेहार की 6 खबरें पढ़ें एक साथ [wpse_comments_template]

Leave a Comment