Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद डीसी संदीप सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत, SNMMCH में हुई जांच

Dhanbad: डीसी संदीप सिंह की मंगलवार की देर शाम कार्यालय में ही अचानक तबीयत बिगड़ गयी. उनके सीने में दर्द था और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. उन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) ले जाया गया. उन्हें चक्कर भी आ रहा था. मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. यूके ओझा ने उनकी जांच की. डीसी के चेस्ट का सीटी स्कैन किया गया. एक्स-रे कराने के बाद उन्हें पहले तल में स्थित सीसीयू ले जाया गया. यहां डीसी का ईसीजी हुआ. इसके बाद इंडोस्कॉपी यूनिट में उनका पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (पीएफटी) भी किया गया. इन जांचों के बाद डीसी डॉक्टरों की सलाह पर घर चले गये. वहीं मेडिसीन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. यूके ओझा ने बताया कि जांच के बाद डीसी को घर भेज दिया गया है. वह अभी अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. इससे पूर्व डीसी की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ज्योति रंजन प्रसाद, अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार बरनवाल, सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार प्रसाद समेत अन्य डॉक्टर एसएनएमएमसीएच पहुंच गये थे. इसे भी पढ़ें : 101">https://lagatar.in/rs-101-crore-scam-accused-sanjay-tiwari-reached-rims-on-march-25-pictures-captured-in-cctv/">101

करोड़ घोटाले का आरोपी संजय तिवारी 25 मार्च को पहुंचा था रिम्स, CCTV में तस्वीरें कैद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही