Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीसी ने जमीन मालिक को तंग करने वाले को हिरासत में भेजा समेत बोकारो की 3 खबरें

मामले की सुनवाई में थानेदार को दिया निर्देश

Bokaro : बोकारो की डीसी विजया जाधव ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जमीन से जुड़े एक मामले की सुनवाई की. उन्होंने जमीन मालिक रामनाराण मेहता को बेवजह परेशान करने और जमीन पर निर्माण कार्य रोकने के आरोपी अनिश कुमार पांडेय को हिरासत में लेकर थाने को सौंप दिया. डीसी ने एसपी पूज्य प्रकाश, डीडीसी संदीप कुमार व चास एसडीओ ओमप्रकाश गुप्ता की उपस्थिति में पूरे मामले की सुनवाई की. उन्होंने आरोपी को दोषी पाते हुए सेक्टर 12 थाना प्रभारी को बुलाकर हिरासत में भेजवाया. ज्ञात हो कि सेक्टर 12 थाना अंतर्गत तेतुलिया खाता नंबर 40, पुराना प्लॉट संख्या 312 के मालिक राम नारायण मेहता ने शनिवार को डीसी से मिलकर शिकायत की थी कि अनिश कुमार पांडेय व अन्य उनके प्लॉट पर अपना झूठा दावा कर रहे हैं. उन्हें भवन निर्माण कार्य नहीं करने दे रहें हैं और उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हैं. डीसी ने दोनों पक्षों को अपने  दावे से संबंधित दस्तावेज के साथ सोमवार को मामले की सुनवाई के लिए बुलाया था.

डीसी की लोस चुनाव स्टैंडिंग कमेटी संग बैठक

Bokaro : बोकारो की डीसी विजया जाधव ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को लोकसभा चुनाव को लेकर स्टैंडिंग कमेटी के साथ बैठक की. बैठक में कमेटी के सदस्य और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. डीसी ने दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव प्रचार से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-नर्देशों के बारे में विस्तार से बताया. उन्हें प्रचार के लिए वीडियो, एलईडी वाहन आदि का अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने के बारे में जानकारी दी. साथ ही 24 अप्रैल को ईवीएम के प्रथम रेंडमाइजेशन के संबंध में भी बताया. मौके पर डीडीसी संदीप कुमार, चास एसडीओ ओमप्रकाश गुप्ता, बेरमो एसडीओ अशोक कुमार, डीसीएलआर, सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

सरहुल महोत्सव में शामिल हुए पूर्व विधायक 

[caption id="attachment_867697" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/sarhul-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उत्तासारा में सरहुल महोत्सव में शामिल योगेंद्र प्रसाद व अन्य[/caption] Bokaro : झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और गोमिया के पूर्व विधायक योंगेंद्र प्रसाद ने सोमवार को पेटरवार की हउत्तासरा पंचायत के गोपालपुर व ओरदाना के जागुडीह में आयोजित सरहुल महोत्सव में भाग लिया. वहीं कसमार के करमा खिजरा जाहेरथान में आयोजित सरहुल महोत्सव में गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी शरीक हुईं. उन्होंने जाहेरथान में बोंगा स्थल पर मत्था टेककर क्षेत्र की सुख, समृद्धि की मंगलकामना की. गांव के पाहन ने उन्हें सखुआ व महुआ का फूल दिया. पूर्व विधायक ने आदिवासियों के साथ पारंपरिक सामूहिक सरहुल नृत्य में हिस्सा लिया. कहा कि सरहुल आदिवासियों की संस्कृति से जुड़ा महान पर्व है. यह झारखंड की पहचान है. मौके पर कुलदीप कुमार ,संजय महतो, हरिजीवन महतो, लोकेश मुर्मू, शिवचरण महतो, मिथिलेश जायसवाल, निरंजन महतो, अजय नायक, मनबोध घांसी व अन्य सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. यह भी पढ़ें : सरिया">https://lagatar.in/3-news-from-giridih-together-including-panic-due-to-finding-of-male-skeleton-in-sariya////">सरिया

में नर कंकाल मिलने से दहशत समेत गिरिडीह की 3 खबरें एक साथ 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही