Search

 
 
 

अवैध बालू पर रोक लगाएं डीसीः हेमंत सोरेन

 
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बालू और लॉटरी के अवैध धंधे पर उपायुक्तों को तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है. सोशल मीडिया पर बोकारो में ट्रैक्टर से बालू की अवैध ढुलाई करती तस्वीर पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया. साथ ही अन्य जिलों के डीसी को भी कार्रवाई करने को कहा है. उधर दुमका में लॉटरी के अवैध धंधे पर भी डीसी को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. सोशल मीडिया पर डाली गयी एक खबर के अनुसार दुमका में रातों रात करोड़पति बनने के चक्कर में युवाओं के बर्बाद होने की जानकारी दी गयी है. कहा गया है कि प्रतिबंधित लॉटरी के चक्कर में दुमका के युवा अपनी मेहनत और समय को गवां रहे हैं. इसे भी पढ़ें - एक">https://lagatar.in/donald-trump-is-kind-to-another-indian-kash-patel-was-appointed-director-of-the-intelligence-agency-fbi/">एक

और भारतवंशी पर डोनाल्ड ट्रंप मेहरबान, काश पटेल को खुफिया एजेंसी FBI का डायरेक्टर नियुक्त किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही