Search

 
 
 

माता के दरबार में डीसी-एसपी ने टेका मत्था, पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

 
Hazaribag : माता के दरबार में डीसी नैंसी सहाय और एसपी मनोज रतन चोथे ने रविवार की शाम मत्था टेका और पूजा पंडालों का किया निरीक्षण किया. उन्होंने विधि व्यवस्था का जायजा लिया और कहा कि बेहतर एवं शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराने वाली तीन उत्कृष्ट पूजा समितियों को प्रशासन सम्मानित करेगा. उन्होंने मुख्यतः पंडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र, महिला-पुरुष के अलग-अलग मार्ग, बिजली की व्यवस्था आदि का जायजा लिया एवं पूजा समितियों के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें–बरही">https://lagatar.in/chitransh-family-took-out-sadbhavna-march-on-gandhi-shastri-jayanti-in-barhi/">बरही

में चित्रांश परिवार ने गांधी-शास्त्री जयंती पर निकाला सद्भावना मार्च
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/ddd-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

चुनरी ओढ़ाकर डीसी-एसपी का अभिवादन

जिले में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसी बाबत दोनों अधिकारियों ने दर्जनों पूजा पंडाल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कहीं भी किसी तरह की अप्रिय घटना पर तुरंत पुलिस को सूचित करें. मूर्ति विसर्जन के दौरान जो रूट तय किया गया है, उसका अवश्य पालन करें ताकि व्यापक सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे. विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों ने प्रसाद व माता की चुनरी ओढ़ाकर दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/ddd-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें–आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-devotees-arrived-to-see-the-pandal-even-in-drizzling-rain-on-maha-saptami/">आदित्यपुर

: महासप्तमी को रिमझिम बारिश में भी पंडाल देखने पहुंचे श्रद्धालु

कई पदाधिकारी भी रहे मौजूद

डीसी और एसपी ने पूजा पंडालों के भ्रमण के दौरान कोर्रा, देवांगना, लाखे, गांधी मैदान मटवारी, बड़ा बाजार पूजा महासमिति आदि का निरीक्षण किया. इस दौरान सदर सीओ, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, डीएसपी व तमाम अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही