Ramgarh : रामगढ़ उपचुनाव को लेकर 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. रविवार को मतदान पदाधिकारियों के क्लस्टर/मतदान केंद्रों पर रवाना किया जाएगा. इससे पूर्व शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा ने एसपी पीयुष पांडे के साथ रामगढ़ कॉलेज का निरीक्षण किया. मौके पर डीसी और एसपी ने डिस्पैच के मद्देनजर रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ में लगाए गए टेंट व बनाए गए विभिन्न काउंटरों का जायजा लिया. साथ ही उन्होंने बड़ी संख्या में मतदान पदाधिकारियों को सफलतापूर्वक मतदान कराने के लिए रवाना करने के लिए अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. डीसी ने आवश्यकता अनुसार पोस्टर/बैनर आदि के माध्यम से आवश्यक जानकारियां मतदान पदाधिकारियों को देने व हेल्प डेस्क के माध्यम से किसी भी प्रकार की सहायता मतदान पदाधिकारियों को उपलब्ध कराने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए. निरीक्षक के क्रम में डीसी-एसपी ने उपस्थित जोनल दंडाधिकारियों को उनके साथ प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहने एवं मतदान के दिन शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त तरीके से मतदान संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग सह उप विकास आयुक्त, वरीय पदाधिकारी निर्वाचन समन्वय कोषांग सह अपर समाहर्ता, निर्वाची पदाधिकारी 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी, विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों/अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/nda-will-register-biggest-victory-in-ramgarh-sudesh-mahato/">रामगढ़
में सबसे बड़ी जीत दर्ज करेगा एनडीए : सुदेश महतो [wpse_comments_template]
रामगढ़ कॉलेज पहुंचे डीसी-एसपी, कदाचार मुक्त मतदान कराने का निर्देश

Leave a Comment