Search

 
 
 

रांची की सड़कों पर निकले डीसी,एसएसपी, विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

 
Ranchi: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर रांची जिला प्रशासन ने सामाजिक सौहार्द बनाये रखने के लिए कमर कस ली है. इसी कड़ी में डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और एसडीएम उत्कर्ष कुमार दलबल के साथ राजधानी की सड़कों पर निकले. इस दौरान सभी ने शहर के धार्मिक स्थलों पर विधि-व्यवस्था जायजा लिया. इस दौरान कई थाना प्रभारी भी मौजूद रहे. [caption id="attachment_836566" align="aligncenter" width="2560"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2223-scaled.jpg"

alt="" width="2560" height="1145" /> विधायक सीपी सिंह और रांची जिला प्रशासन के अधिकारी एक स्थान पर बैछकर बात करते हुए[/caption]

इन स्थानों पर पहुंचे अफसर

जिला प्रशासन ने मेन रोड हनुमान मंदिर, मछूवा टोली हनुमान मंदिर, एकरा मस्जिद, मेन रोड, डोरंडा हनुमान मंदिर, शिव मंदिर राजेंद्र चौक डोरंडा, हिनू चौक हनुमान मंदिर एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिये. मौके पर डीसी ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर रांची जिला प्रशासन भी सतर्क और पूरी तरह से तैयार है. असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें- बोलेरो">https://lagatar.in/truck-laden-with-cold-drinks-overturned-to-save-bolero-driver-narrowly-escaped-many-reports-from-latehar/">बोलेरो

को बचाने में पलटा कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक समेत लातेहार की कई खबरें
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही