Search

 
 
 

Latehar News: दुर्गा पूजा को लेकर DC-SSP की बैठक, अफवाह से बचने की अपील

Latehar News: पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने दुर्गा पूजा समितियों से पूजा पंडाल का लाइसेंस लेने और विसर्जन के दौरान रूट चार्ट का पालन करने की अपील की. साथ ही पूजा पंडालों में सीसीटीवी व अग्निशमन यंत्र की व्‍यवस्‍था करने तथा बिजली का उपयोग सावधानी पूर्वक करने का निर्देश दिया.
 
दुर्गा पूजा को लेकर डीसी-एसपी

Latehar News: दुर्गा पूजा को लेकर जिला स्‍तरीय शांति समिति की एक बैठक समाहरणालय के सभागार में उपायुक्‍त संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्‍त अध्‍यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में उपायुक्‍त ने आपसी सोहार्द एवं भाइचारे के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील की. उन्‍होंने कहा कि जिला प्रशासन दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्‍यवस्‍था संधारण में जुटा है. उन्‍होने कहा कि त्‍योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी. 

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने दुर्गा पूजा समितियों से पूजा पंडाल का लाइसेंस लेने और विसर्जन के दौरान रूट चार्ट का पालन करने की अपील की. साथ ही पूजा पंडालों में सीसीटीवी व अग्निशमन यंत्र की व्‍यवस्‍था करने तथा बिजली का उपयोग सावधानी पूर्वक करने का निर्देश दिया. 

 

उन्‍होंने कहा कि पूजा के दौरान ड्रोन से भी नजर रखी जायेगी. एसपी ने कहा कि पूजा असामजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस तत्पर है. ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा और उन्हें नोटिस दिया जा रहा है. उन्‍होने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्‍यान नहीं दें. अगर कहीं किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है, तो इसकी सूचना पुलिस या प्रशासन को दें. 

 

बैठक में जिला परिषद अध्‍यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्‍त सैय्यद रियाज अहमद, नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, पवन कुमार सिविल सर्जन डा राजमोहन खलखो, एसडीओ दिनेश कुमार, डीटीओ उमेश मंडल, डीएमओ मो नदीम शफी, एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्‍ता, वीरेद्र कुमार राम, डीएसपी मुख्‍यालय प्रदीप कुमार समेंत कई गणमान्‍य लोग व विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही