Search

 
 
 

बेड़ो में डीसी ने की बिरसा हरित क्रांति आम बागवानी योजना की शुरुआत

 

Ranchi : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को डीसी छवि रंजन ने बिरसा हरित क्रांति आम बागवानी योजना की शुरुआत की. मनरेगा के तहत योजना की शुरुआत बेड़ो की ईटा पंचायत के ईटा ग्राम में की गयी. पर्यावरण दिवस और योजना की शुरुआत करते हुए डीसी, डीडीसी सहित अन्य अधिकारियों ने आम का पौधा लगाया.

बेड़ो के मनरेगा पार्क के जैसे दूसरे प्रखंडों में भी बने- डीसी

अवसर पर जानकारी देते हुए कहा गया कि बेड़ो प्रखंड के इस गांव में मनरेगा योजना के तहत मनरेगा पार्क का निर्माण किया गया है. पार्क में आम बागवानी, कुआं, सिंचाई, नाली, वर्मी कंपोस्ट, प्रधानमंत्री आवास योजना, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, तालाब निर्माण, पौधारोपण, आदि शामिल है. डीसी ने इसकी प्रशंसा करते हुए इस तरह के मॉडल को सभी प्रखंडों में लागू करने की बात कही.

इसे भी पढ़ें - बेहतर">https://lagatar.in/jharkhand-police-laggy-in-maintaining-better-law-and-order-ranked-21st-across-the-country/82810/">बेहतर

कानून व्यवस्था कायम रखने में झारखंड पुलिस फिसड्डी, देशभर में 21वें पायदान पर

45+ वैक्सीनेशन के लिए जागरुकता फैलाने का दिया निर्देश

इस दौरान डीसी और डीडीसी विशाल सागर ने वैक्सीनेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया. प्रखंड में 18+ वैक्सीनेशन काफी जोर-शोर से चल रहा है. वही 45+ वैक्सीनेशन की गति कम पाई गई. इसके देखते हुए डीसी संबंधित अधिकारियों को जागरुकता फैलाने का निर्देश दिया. इसके साथ ही अवसर पर लोगों को जानकारी देते हुए कहा गया कि वैक्सीनेशन के लिए प्रखंड में 5 केंद्र बनाए गए हैं. इसके अलावा हर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को विशेष टीकाकरण केंद्र बनाया गया है. लोगो से इन केंद्रों पर जाकर टीका देने की अपील की.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही