Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीसी ने सीएमडी को कहा- 24 घंटे में बीसीसीएल सेंट्रल अस्पताल में काबिल डॉक्टरों और कर्मियों की करें प्रतिनियुक्ति

Advertisement
Advertisement

Dhanbad : जिला में कोरोना महामारी कहर बरपा रही है. कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

इजाफा हो रहा है. धनबाद">https://dhanbad.nic.in/hi/">धनबाद

उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के सीएमडी को पत्र लिखा. डीसी ने 24 घंटे में बीसीसीएल के सेंट्रल, रीजनल और अन्य हॉस्पिटल में योग्य डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया है. साथ ही डीसी ने बीसीसीएल के सेंट्रल हॉस्पिटल की कार्यशैली में सुधार करने का भी आदेश दिया है.

कोरोना मरीजों के इलाज के लिए योग्य डॉक्टरों की करें प्रतिनियुक्ति

उपायुक्त ने पत्र में लिखा कि बीसीसीएल के अस्पतालों में आइसीयू, नन आईसीयू, ओपीडी में कोरोना जांच के लिए डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मी की प्रतिनियुक्ति करें. साथ ही जनरल और इमरजेंसी वार्ड में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टरों और कर्मचारियों की नियुक्ति करने का निर्देश दिया है. उमा शंकर सिंह ने कहा कि 24 घंटे के अंदर कोरोना मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त संख्या में चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी, लैब टेक्नीशियन, वार्ड बॉय और सफाई कर्मचारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया है.

आउटसोर्सिंग एजेंसी की मदद के बाद भी मरीजों का ठीक से नहीं हो रहा इलाज

उपायुक्त ने कहा कि सेंट्रल हॉस्पिटल के सीएमएस ने कहा कि कर्मी अनुशासित और सही तरीके से कार्य नहीं कर रहे हैं. जबकि सेंट्रल हॉस्पिटल में आउटसोर्सिंग एजेंसी की मदद ली जा रही है. बीसीसीएल के डॉक्टर, चिकित्सा कर्मी और अन्य लोग इसमें अपना योगदान सही तरीके से नहीं दे रहे हैं. जो कि बहुत शर्मनाक और दुखद है. इससे संस्थान की गरिमा को ठेस पहुंचती है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही