Search

 
 
 

गढ़वा: डीसी ने विशेष राजस्व शिविर का लिया जायजा

 
Garhwa: राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिले में राजस्व कार्यों के त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निष्पादन एवं आमजनों की सुविधा के लिए सभी प्रखण्ड सह अंचल मुख्यालयों में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया. प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय गढ़वा में आयोजित हुए विशेष राजस्व शिविर का डीसी शेखर जमुआर ने निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी ने शिविर में प्राप्त आवेदनों की जानकारी लिया. डीसी ने म्यूटेशन संबंधित कार्यों का प्रमाण पत्र लाभुकों को दिया एवं महिला सखी मंडलों के बीच रोजगार उन्नयन के लिए सांकेतिक तौर पर स्वीकृत राशि का चेक प्रदान किया. डीसी शेखर जमुआर जिला विधिक सेवा प्राधिकार विधिक जागरूकता शिविर सह चलंत लोक अदालत (न्याय आपके द्वार) कार्यक्रम में शामिल हुए. डीसी ने कहा कि अपने स्तर से हम आपकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करते हैं. परंतु आपको भी अपने समस्या के समाधान के लिए जागरूक रहने की आवश्यकता है. कहा कि लोगों के बीच सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराने, आमजनों को योजनाओं का लाभ दिलाने, न्याय दिलाने, रोजगार सृजन, घरेलू हिंसा से मुक्ति, बाल श्रम से मुक्ति, जीवन स्तर का उन्नयनिकरण आदि अन्य तमाम मामलों के निष्पादन के लिए प्रखंड, पंचायत वार विशेष शिविर का आयोजन कराया जाता है. विशेष राजस्व शिविर में मुख्य रूप से ऑनलाईन दाखिल-खारिज (30/90 दिनों से अधिक लंबित दाखिल-खारिज वादों का निष्पादन, उत्तराधिकार नामांतरण से संबंधित वादों का निष्पादन, आपसी बंटवारा के आधार पर नामांतरण से संबंधित वादों का निष्पादन, भू-लगान वसूली, सीमांकन से संबंधित वादों का निष्पादन, जमाबंदी अपडेसन (ऑनलाईन प्रविष्टि में त्रुटि सुधार इत्यादि), भू-अभिलेख में त्रुटि निराकरण, भूमि स्वामित्व प्रमाण-पत्र का निष्पादन, भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई, प्राकृतिक आपदा (वज्रपात/अतिवृष्टि/अग्निकाण्ड/सर्पदंश इत्यादि) से संबंधित मामलों का निष्पादन, सड़क दुर्घटना से संबंधित मामलों का निष्पादन, जाति/आय/आवासीय प्रमाण-पत्रों का निष्पादन समेत अन्य मामलो से जुड़े आवेदन भी लिए गए. डीसी ने प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन का निर्देश दिया. मौके पर गढ़वा बीडीओ कुमार नरेंद्र नारायण, गढ़वा सीओ शफी आलम, विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रखण्ड एवं अंचल के विभिन्न पदाधिकारी तथा कर्मी, विभिन्न सखी मंडलों से जुड़ी महिलाओं समेत काफी संख्या में आम जनता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-jewelry-shop-robbery-case-ssp-suspends-seven-policemen-including-two-sub-inspectors/">रांची

ज्वेलरी शॉप लूटकांड : SSP ने दो सब इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही