Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीसी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया भ्रमण, दिये कई निर्देश समेत कोडरमा की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma : कोडरमा के डीसी मेघा भारद्वाज ने बुधवार को डोमचांच प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण किया. उन्होंने यह दौरा विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत किया. राजकीय आदर्श उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमचांच में स्थित मतदान केंद्र संख्या 275 व 276 व उत्क्रमित मध्य विद्यालय में स्थित मतदान केंद्र संख्या 260 का भ्रमण किया.

डीसी ने बीएलओ को निर्देश दिये

जानकारी के अनुसार, डीसी ने सभी बीएलओ को फार्म संख्या 6, 7 और 8 से संबंधित कार्यों को जल्दी से पूर्ण करने का निर्देश दिया है. साथ ही मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के संबंध में  जानकारी ली और छुटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया. उन्होंने मृत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने को कहा. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी व अन्य मौजूद  थे.

नये मरकच्चो थाना प्रभारी ने संभाला कार्यभार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/4-19.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मरकच्चो : पुलिस जिला मुख्यालय से आदेश जारी होने के बाद बुधवार को एसआई अब्दुल्लाह खान ने मरकच्चो थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया. कार्यभार संभालने के बाद थाना प्रभारी ने कहा कि समाज के आम से लेकर खास सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर शांति व्यवस्था बरकरार रखना मेरी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस के प्रति लोगों के विश्वास को कायम रखने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने विधि व्यवस्था को बरकरार रखने मे सभी से सहयोग करने की अपील की. मौके पर एसआई उत्तम कुमार वैद्य, एसआई गोविंद सिंह, एसआई एसएस शर्मा, सांसद प्रतिनिधि सकलदेव सिंह, प्रयाग यादव, पंसस उपेंद्र यादव, कयूम खान, संतोष यादव आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : भागलपुर">https://lagatar.in/sensation-due-to-triple-murder-in-bhagalpur/">भागलपुर

में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी, दामाद और नतिनी को गोली मारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही