Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीसी ने पतरातू प्रखंड का किया दौरा, अवैध जमाबंदी के ख‍िलाफ कार्रवाई का निर्देश

Ramgarh : रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा ने सोमवार को पतरातू प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने अंचल कार्यालय पतरातू द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की. दौरे के दौरान डीसी ने अपर समाहर्ता  नेल्सम ऐयोन बागे, एसडीओ मोहम्मद जावेद हुसैन, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनोज कुमार रंजन एवं भू-अर्जन पदाधिकारी लिली एनोला लकड़ा के साथ दोहरी जमाबंदी, संदेहास्पद जमाबंदी, अवैध जमाबंदी, उपस्थिति पंजी, स्टॉक पंजी, सेवा पुस्तिका, कैश बुक, एडवांस पंजी, अतिक्रमण पंजी, अवकाश पंजी आदि की जांच की. जांच के दौरान डीसी ने सभी राजस्व उप निरीक्षकों को उनके क्षेत्रों में ग्रामवार दोहरी जमाबंदी,संदेहास्पद जमाबंदी व अवैध जमाबंदी से संबंधित प्रतिवेदन जल्द से जल्द तैयार कर पतरातू सीओ को आवश्यक कार्यवाही  के लिए उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं उन्होंने अंचल स्तर पर की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश सीओ को दिया. मौके पर डीसी ने सीओ पतरातू को वैसे सभी जमीन जिन पर अवैध जमाबंदी चल रही है के विरुद्ध 4एच की कार्रवाई करने का निर्देश दिया. सरकारी जमीन का नियमित करें निरीक्षण : डीसी जांच के दौरान डीसी ने पतरातू सीओ सहित अन्य अंचल स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मियों को उनके उनके क्षेत्रों में सरकारी जमीनों का नियमित रूप से निरीक्षण कर कहीं पर भी अवैध निर्माण हो रहा हो तो उस पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया एवं इस प्रकार के किसी भी मामले पर की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन जिला स्तर पर भी उपलब्ध कराने को कहा. दाखिल खारिज संबंधित मामलों की समीक्षा के क्रम में डीसी ने कार्यों को गंभीरता से लेने एवं ससमय दाखिल खारिज संबंधित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने उत्तराधिकारी दाखिल-खारिज कार्यों में गति लाने के ल‍िए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए शिविर आयोजित करने एवं लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया. जांच अभियान के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी विधि शाखा, अंचल अधिकारी पतरातू, अंचल निरीक्षक पतरातू,  अंचल स्तरीय अधिकारियों व कर्मियों सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : अंकिता">https://lagatar.in/ankita-murder-case-compensation-of-10-lakhs-cm-seeks-report-from-dgp-soon/">अंकिता

हत्याकांड: 10 लाख का मुआवजा, सीएम ने डीजीपी से जल्द मांगी रिपोर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही