Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: डीसी ने प्रशासनिक काम करते हुए की वट वृक्ष की पूजा

Hazaribagh: उपयुक्त नैंसी सहाय ने गुरुवार को प्रशासनिक काम करते हुए भारतीय परंपरा के तहत अपने पति की दीर्घायु के लिए वट वृक्ष की पूजा की. वहीं पति की लंबी आयु के लिए हजारीबाग जिले के विभिन्न स्थानों पर महिलाएं सज-धज कर सुबह 5:00 बजे से वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना की. जिले के कटकमसांडी, चौपारण, बड़कागांव, केरेडारी, कटकम दाग, पदमा के अलावे विभिन्न गांवों में महिलाओं ने वट सावित्री पूजा कर कथा सुनी. वट सावित्री पूजा के बारे में पार्वती व गायत्री ने बताया कि इस पूजा का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत अधिक है. माना जाता है कि इस व्रत के पालन से पति की आयु लंबी होती है और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि आती है. महिलाएं अपने परिवार की खुशहाली और समृद्धि के लिए यह पूजा करती हैं. गांवों में विभिन्न स्थानों पर इस पूजा का आयोजन भव्य तरीके से किया गया. इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-esl-vedanta-will-plant-1-5-lakh-saplings/">बोकारो

: ईएसएल वेदांता लगाएगी डेढ़ लाख पौधे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही