Search

 
 
 

गुमला: डीसी ने तेलंगना के लेबर कमिश्नर को लिखा पत्र, मजदूरों का वेतन दिलाने का किया आग्रह

 
Gumla: गुमला के डीसी करन सत्यार्थी ने तेलंगना के लेबर कमिश्नर को पत्र लिख कर मजदूरों का वेतन दिलाने का आग्रह किया है. उन्होंने अपने पत्र के साथ मजदूरों के उस आवेदन को भी भेजा है, जिसमें 31 मजदूरों ने जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के महाप्रबंधक से वेतन की मांग की थी. पत्र के मुताबिक मजदूरों का दिसंबर से लेकर फरवरी तक का वेतन कंपनी पर बकाया है. बता दें कि तेलंगना के शिरीसेलम में जयप्रकाश एसोसिएट कंपनी कनाल बना रही है. गुमला जिले के कई मजदूर भी निर्माण कार्य में लगे हुए थे. इस कनाल के निर्माण के दौरान भूधंसान होने से मजदूर फंस गए थे. राहत व बचाव कार्य के बाद मजदूरों को बाहर निकाला गया. झारखंड सरकार ने मजदूरों को लाने के लिए अधिकारियों की टीम तेलंगना भेजा था. मजदूर वापस अपने घर तो लौट आए हैं, लेकिन कंपनी ने उनके वेतन आदि का भुगतान नहीं किया है. इसे लेकर मजदूरों ने 26 फरवरी को एक आवेदन भी कंपनी के महाप्रबंधक को लिखा था. जिसमें दिसंबर से लेकर फरवरी महीना तक का वेतन भुगतान ना होने की बात है. इसे भी पढ़ें – महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-dhananjay-munde-resigned-from-the-post-of-minister/">महाराष्ट्र

में सियासी हलचल तेज, फडणवीस सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे ने पद से दिया इस्तीफा
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही