Search

 
 
 

धनबाद अंडर-16 क्रिकेट टीम को डीसीए ने किया सम्मानित

 
Dhanbad : धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) ने 29 अप्रैल को धनबाद अंडर-16 क्रिकेट टीम के सदस्यों को सम्मानित किया. धनबाद क्लब में आयोजित इस समारोह में डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार ने टीम के सभी सदस्यों को ट्रैक सूट और ब्लेजर देने की घोषणा की. कोच कृशानु चक्रवर्ती की भूरि भूरि प्रशंसा की. इसके अतिरिक्त सभी को इनामी राशि के तौर पर डेढ़-डेढ़ हजार रुपये दिए गए. अध्यक्ष ने जेएससीए सीनियर महिला क्रिकेट और रणधीर वर्मा टूर्नामेंट में उप विजेता रही धनबाद टीम के सदस्यों को भी ट्रैक सूट देने की घोषणा की.

 धनबाद महिला प्रीमियर लीग का होगा आयोजन

इसके पहले धनबाद क्रिकेट संघ की प्रबंध समिति की बैठक में धनबाद महिला प्रीमियर लीग कराने का निर्णय लिया गया. टूर्नामेंट में चार टीमें होंगी और प्रत्येक टीम बाहर की पांच खिलाड़ी रख सकेंगी. हालांकि प्लेइंग इलेवन में चार खिलाड़ी को ही शामिल किया जाएगा. बाहरी खिलाड़ियों से को-ऑर्डिनेट संयुक्त सचिव बाल शंकर झा करेंगे. बैठक में इसके अतिरिक्त आठ से 12 वर्ष आयु वर्ग वाले बच्चों को टैलेंट हंट के माध्यम से चुनकर उनकी ट्रेनिंग दिलाने, 15 मई से 15 जून के बीच विभिन्न आयु वर्ग के लिए समर कैंप लगाना, जिले के कई मैदानों में इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का निर्णय लिया गया. बैठक में विशेष आमंत्रित जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य बिनय कुमार सिंह, सलाहकार समिति के सदस्य इश्तियाक अहमद, उपाध्यक्ष साधवेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह व संजीव झा, महासचिव उत्तम विश्वास, कोषाध्यक्ष ललित जगनानी, सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, संयुक्त सचिव बाल शंकर झा, सहायक सचिव धर्मेंद्र कुमार, रतनेश कुमार सिंह, मनीष वर्द्धन व संजय कुमार, सदस्यों में एस ए रहमान, राजन सिन्हा, सुनील कुमार, द्वारिका तिवारी, जावेद खान, दिवेन तिवारी, संजीव राणा, सुधीर पांडेय, अरविंद महता, महेश गोराई उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही