Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RCB पर DC की धमाकेदार जीत, फिलिप साल्ट ने खेली गजब की पारी

Sports Desk : आईपीएल के 50वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स पर धमाकेदार जीत दर्ज की. 182 रनों के लक्ष्य को दिल्ली की टीम ने 20 गेंद शेष रहते ही 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. दिल्ली की तरफ से ओपनर फिलिप साल्ट ने जिताऊ पारी खेली. साल्ट ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 45 बॉल में 87 रनों की पारी खेली. इस दौरान 6 शानदार छक्के और 8 चौके लगाए. इससे पहले बैंग्लोर ने 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए. बैंग्लोर की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए. उनके अलावा महिपाल लोमरोर ने भी अर्धशतक लगाया. महिपाल ने 29 गेंद पर नाबाद 54 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए. कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 32 गेंद पर 45 रन बनाए. दिनेश कार्तिक ने 11 और अनुज रावत ने नाबाद आठ रन बनाए. वहीं ग्लेन मैक्सवेल खाता नहीं खोल पाए. दिल्ली के लिए मिचेल मार्श ने दो विकेट लिए. खलील अहमद और मुकेश कुमार को एक-एक सफलता मिली.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही