Search

 
 
 

संताल के छह जिलों के डीसी ने हाईकोर्ट को किया गुमराह : बाबूलाल

 
Ranchi :  बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने घुसपैठ मामले को लेकर एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि संताल परगना के छह जिलों के डीसी ने हाईकोर्ट को गुमराह करने का काम किया है. आगे लिखा कि झारखंड में आदिवासियों की घटती आबादी एक कड़वी सच्चाई है. हालिया कुछ सालों के दौरान बांग्लादेशी मुसलमानों के अप्रत्याशित घुसपैठ के कारण आदिवासी समाज की आबादी में निरंतर गिरावट आयी है, जिस पर चिंता व्यक्त करते हुए हाईकोर्ट ने संथाल परगना के उपायुक्तों से जवाब मांगा था. लेकिन हेमंत सोरेन के इशारे पर संताल परगना के 6 जिलों के डीसी ने आदिवासियों की घटती आबादी की हकीकत को छुपाकर हाईकोर्ट को गुमराह करने का काम किया है. आखिर हेमंत सोरेन इस सच्चाई को आदिवासी समाज से छुपाकर उन्हें अंधेरे में क्यों रखना चाहते हैं? क्या हेमंत सोरेन का शासन-प्रशासन भी आदिवासियों को मिटा देना चाहता है? [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही