Search

 
 
 

ठेंगे पर DC का आदेश, एक CO ने विरमित करने में दो माह लगाये, दूसरा चार्ज देने के लिए घुमा रहे

 
Vinit Abha Upadhyay  Ranchi :  रांची में सीओ के रूप में पोस्टिंग होने के बाद राज्य प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी खुद को DC से भी बड़ा समझने लगते हैं. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि सोनाहातू और कांके सीओ ने DC के आदेश को ठेंगे पर रख दिया है. दरअसल लोकसभा चुनाव से पूर्व रांची के तत्कालीन डीसी राहुल सिन्हा के आदेश पर कांके और सोनाहातू अंचल में राजस्व कर्मचारियों की कमी को देखते हुए राजस्व कर्मियों का तबादला एक अंचल से दूसरे अंचल में किया था. लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी इस आदेश का पालन नहीं किया गया. सोनाहातू से जिस कर्मचारी बीसी गांगुली का ट्रांसफर कांके अंचल में किया गया था, उसे विरमित करने में सोनाहातू सीओ ने लगभग दो महीने का समय लिया. जैसे-तैसे सोनाहातू से विरमित होने के बाद जब राजस्व कर्मचारी कांके अंचल में पदभार लेने पहुंचे तो उसे सीओ साहब ने टहला दिया. हालांकि इसके बाद अक्टूबर महीने में पांच अन्य राजस्व कर्मचारियों का तबादला किया गया था. उन्होंने अपने नये पदस्थापन वाली जगह पर चार्ज लेकर काम करना भी शुरू कर दिया है. बीसी गांगुली का ट्रांसफर मार्च महीने में कांके अंचल में किया गया था. उनके ट्रांसफर के बाद से अब तक रांची में दो DC का तबादला हो गया. लेकिन दो सीओ के चक्कर में एक राजस्व कर्मचारी पिसता हुआ दिख रहा है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही