Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीडीसी ने वाटरशेड की योजनाओं को सराहा समेत लातेहार की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Latehar : उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह ने लातेहार जिले में भूमि संरक्षण विभाग के द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2 में वाटरशेड के तहत कराये जा रहे विभिन्न योजनाओं की सराहना की है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को इस योजना का लाभ मिल रहा है. गुरूवार को उप विकास आयुक्त सदर प्रखंड के डेमू ग्राम में पीएमकेसीएसवाई-2 के तहत कराये जा रहे योजनाओं का निरीक्षण कर रहे थे. मौके पर भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्र मौजूद थे. श्री मिश्रा ने इस योजना के तहत चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी डीडीसी को दी. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ग्रामीण बकरी पालन के अलावा आधुनिक तरीके से फल, गोभी व स्ट्रॉबरी की खेती कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि दस स्वयं सहायता समूहों को 90 प्रतिशत अनुदान पर सिंचाई के लिए सोलर पंप प्रदान किया गया है. ग्रामीण सोलर पंप से सिंचाई कर खेती कर रहे हैं. निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी बात की और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठा कर आत्मनिर्भर होने की अपील की. मौके पर डीडीसी ने विभागीय योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने का निर्देश भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्री मिश्रा को दिया.

बरवाडीह के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बने वेंकटेश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Untitled-1-Recovered.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : बरवाडीह के नये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में वेंकटेश कुमार ने यहां योगदान कर लिया है. योगदान करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि 94 बैच के सब इंस्पेक्टर के रूप में बहाल होने के बाद पुलिस सेवा के दौरान लातेहार सदर थाना प्रभारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं. दूसरी बार अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी के रूप में लातेहार के बरवाडीह अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी के रूप में सेवा करने का मौका मिला है. उन्होंने कहा कि जनसहयोग से बेहतर कार्य करने के साथ-साथ आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति एक बेहतर विश्वास पैदा करना भी प्राथमिकता है. उन्होंने यह भी कहा कि जिले के पुलिस कप्तान के नेतृत्व में पूरी पुलिस टीम बेहतर तरीके से काम कर रही है. उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में बेहतर कार्य करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करते हुए सभी के सहयोग से कार्य करना भी उनकी प्राथमिकता है. ज्ञात हो कि श्री कुमार को वर्ष 2015 और 2022 में बेहतर कार्य के लिए राष्ट्रपति पदक भी मिल चुका है.

हत्यारे को पुलिस शीघ्र करें गिरफ्तार : बिरजू राम

लातेहार : माले जिला सचिव सह आंबेडकर विचार मंच के मुख्य संरक्षक बिरजू राम ने गुरुवार को कुटमू के हड़पड़वा गांव पहुंचे और यहां शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया. बता दें कि गत रविवार को अमडीहा बाजार के बगल में एक झाड़ियों से रवि कुमार राम का शव बरामद किया गया था. शव के चेहरे व गर्दन पर रस्सियों के दाग थे. श्री राम ने मृतक के सुबेश राम समेत अन्य लोगों से घटना की जानकारी ली और इस दुःख की घड़ी में हिम्मत से काम लेने की अपील की. मौके पर माले प्रखंड सचिव कमलेश सिंह, माले नेता कृष्णा सिंह और डॉ. रमेश प्रसाद सिंह भी मौजूद थे. बिरजू राम ने कहा कि अगर पुलिस हत्यारे को शीघ्र गिरफ्तार नहीं करती है तो आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि अमडीहा बाजार दारू, शराब और मांस- मछली बेचने का बाजार बन गया है. यह अपराधियों और चोर- बदमाशों के अड्डा के रूप में तब्दील हो गया है.

भाजपा ने किया गांव चलो अभियान कार्यक्रम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/28.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> महुआडांड़ (लातेहार) : भाजपा मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद के नेतृत्व में गांव चलो अभियान एवं दीवार लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रखंड के नेतरहाट पंचायत के मोहना पाठ, पसेरीपाठ, बटुआ टोली, आधे व सिरसी समेत अन्य गांवो में भाजपाइयों ने केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, नल जल योजना व नि:शुल्क खाद्यान्न आपूर्ति योजना की जानकारी देते हुए इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. जिला परिषद सदस्य एस्तेला नगेसिया ने कहा कि केंद्र सरकार के महिला सशक्तिकरण को लेकर कई योजनाएं चलायी जा रही है. महिलाओं को इसका लाभ लेना चाहिए. भाजपाईयों ने अबकी बार भाजपा सरकार का नारा देकर दीवार लेखन भी किया. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भानू प्रसाद, गांव चलो अभियान के संयोजक आनंद किशोर नाथ शाह, अजय प्रसाद, शत्रुधन, पूनम बड़ाईक, दिलीप जायसवाल, विश्वनाथ राम, गुलाब सिंह, उमेश वर्मा, दीपक कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, जयराम पांडेय, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अजय प्रसाद, सुनिल किसान, सुधीर बृजिया, गोपाल प्रसाद व हेमंत प्रसाद समेंत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-black-game-of-red-sand-ban-imposed-mafia-selling-at-five-times-higher-price/">हजारीबाग

: लाल बालू का काला खेल : लगी है रोक, पांच गुनी अधिक कीमत पर बेच रहे माफिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही