Search

 
 
 

जागरुकता रथ को डीडीसी ने दिखाई हरी झंडी, माहवारी स्वच्छता के प्रति करेगा जागरूक

 
Ranchi: जिला में चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान के चौथे चरण की शुरुआत हो चुकी है. यह अभियान 05 जून से 12 जून 2023 तक चलेगा. इसे लेकर बुधवार को रांची डीसी के निर्देशानुसार जागरुकता रथ को रवाना किया गया. विकास भवन परिसर से डीडीसी, नोडल पदाधिकारी एसबीएम (ग्रामीण), निदेशक डीआरडीए एवं कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रथ को रवाना किया. अभियान के तहत हर दिन अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा माहवारी के प्रति लोगों को जागरूक कियाा जायेगा.

माहवारी प्रबंधन के प्रति जागरूक करेगा यह रथ

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत माहवारी प्रबंधन के लिए आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरुकता रथ को रवाना किया गया है. यह जागरुकता रथ जिले के सभी प्रखंडों के पंचायतों में घूम-घूम कर महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी के समय बरती जाने वाली सावधानियों आदि के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगा. उन्होंने आगे बताया कि सभी किशोरियों एवं महिलाओं में माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाने तथा व्यवहार परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए इस कार्यक्रम को ग्राम पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समुदाय के सदस्यों, किशोर-किशोरियों, महिलाएं एवं पुरुष अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सफल बनाएंगे. इसे भी पढ़ें : मॉडल">https://lagatar.in/model-love-jihad-case-medical-test-of-the-model-done-in-sadar-hospital/">मॉडल

लव जिहाद मामला: सदर अस्पताल में हुआ मॉडल का मेडिकल टेस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही