Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीडीसी ने कोरोना जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, सभी स्कूल के प्राचार्यों को दिया निर्देश

Advertisement
Advertisement
Ranchi : उप विकास आयुक्त विशाल सागर ने बुधवार को कोविड-19 जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस जागरूकता रथ के द्वारा कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज़ ले चुके लोगों को दूसरा डोज़ सही समय पर लेने के लिए जागरूक किया जाएगा. साथ ही 12-14 वर्ष के बच्चों में भी कोविड टीकाकरण को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी. जिला प्रशासन व यूनिसेफ के सहयोग से कर्रा सोसायटी फॉर रूरल एक्शन रांची और वर्ल्ड विज़न संस्था द्वारा चलाये जाने वाले जागरूकता रथ के माध्यम से रांची शहरी क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया जाएगा.

उप विकास आयुक्त ने कहा

उप विकास आयुक्त ने कहा कि 12-14 वर्ष के बच्चों को कोविड से सुरक्षा के लिए कॉर्बेवैक्स का टीका सरकारी टीकाकरण केंद्र पर अवश्य दिलवाएं. साथ ही 28 दिनों के अंतराल पर दूसरा डोज़ लेना भी ज़रूरी है. इसके साथ ही 15 वर्ष के ऊपर जो व्यक्ति कोविड टीका का प्रथम डोज़ ले चुके हैं, उन्हें दूसरा डोज अवश्य लेना है.

स्कूल के प्राचार्यों को निर्देश

उप विकास आयुक्त ने स्कूलों के प्रिंसिपल को कहा कि वे अपने माध्यम से बच्चों के अभिभावकों को टीकाकरण के लिए सूचित करें. उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार पेरेंट्स मीटिंग कर टीकाकरण के बारे में बताएं. सुबह की असेंबली में कोविड टीकाकरण के लाभ के बारे में बताएं और बच्चों को जागरूक करें. इसे भी पढ़ें – यूक्रेन">https://lagatar.in/hemant-met-the-students-returned-from-ukraine-will-soon-call-a-high-level-meeting-regarding-the-interrupted-studies/">यूक्रेन

से लौटे विद्यार्थियों से हेमंत ने की मुलाकात, बाधित पढ़ाई को लेकर जल्द बुलाएंगे उच्चस्तरीय बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही