Search

 
 
 

डीडीसी ने मतदाताओं को जागरूक करने, मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश

 
 Ranchi : रांची डीडीसी दिनेश कुमार यादव ने आज शुक्रवार को विकास भवन में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (SVEEP) की बैठक आयोजित की. बैठक में डीडीसी ने SVEEP से जुड़े सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोक सभा चुनाव से पूर्व चुनावी गतिविधियों पर कार्य करते हुए मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता फैलाने और मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलायें, ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा जागरूक होकर मतदान में अपनी सहभागिता निभायें इससे मतदान के प्रतिशत में काफ़ी बढ़ोतरी होगी.

मतदाता जागरूकता अभियान चलायें. चुनावी पाठशाला चलायें

डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि देश के प्रजातंत्र को मजबूत बनाने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान चलायें. कहा कि चुनावी पाठशाला चलाते हुए विद्यालय, महाविद्यालय शैक्षणिक संस्थान, ग्राम पंचायत, गांव वालों, यंग वोटर को जागरूक करें. जिससे वोटर टर्न आउट बढे. इसके साथ वोटरों को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से आइकॉन के माध्यम से उन्हें मतदान करने के लिए अपना संदेश दें. ताकि मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके. इसके लिए पूरे चुनाव के दौरान जागरूकता अभियान चलाते रहें एवं इसके साथ भी अन्य साधनों के माध्यम से चुनाव जागरूकता चलाते रहें जैसे- पोस्टर, बैनर, नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला बना कर जागरूक करें.

मतदान प्रतिशत बढ़े, इसके लिए हर बूथ काफी महत्वपूर्ण है

डीडीसी ने निर्देश दिया कि मतदान प्रतिशत बढ़े, इसके लिए हर बूथ काफ़ी महत्वपूर्ण है. इसके लिए बूथ वाइज योजना बनायें एवं यूनिक पोलिंग स्टेशन बनायें, जो थीम के अनुसार बनें, डीडीसी ने सभी SVEEP से जुड़े अधिकारि पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि (SVEEP) एक्शन प्लान बना कर मतदाता जागरूकता को लेकर क्या-क्या एक्टिविटी करनी है, नया आडिया एवं ट्रैंडी तरीके से कैसे किया जाये, इसको लेकर एक्टिविटी कैलेंडर बना कर जल्द से जल्द मतदाता जागरूक कार्यक्रम चलाया जाये. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची बिवेक सुमन सहित SVEEP से जुड़े सभी पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही