Search

 
 
 

अमृत सरोवर, मनरेगा और जल जीवन मिशन को लेकर डीडीसी ने की बैठक

 
Ranchi: अमृत सरोवर, मनरेगा और जल जीवन मिशन को लेकर डीडीसी विशाल सागर ने बुधवार को बैठक की. इस दौरान डीडीसी ने बताया कि वर्तमान में अमृत सरोवर सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें न्यूनतम एक एकड़ भूखंड पर तालाबों का नवनिर्माण या जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के साथ -साथ उसके रख-रखाव एवं जीवीकोपार्जन हेतु ग्रामीणों की सहभगिता सुनिश्चित करना है.

हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश

डीडीसी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्माण या जीर्णोद्धार कराये गये तालाबों के भूखंड पर स्वतंत्रता सेनानी, शहीदों के परिजन, पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति, पंचायत के वरीय सदस्य को प्रखंड, पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर देशभक्ति की भावना सभी नागरिकों में भरने के लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में डीडीसी ने मनरेगा अंतर्गत सभी लंबित योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही 15 वें वित्त अंतर्गत उपलब्ध राशि से नियमानुसार योजनाओं का चयन करते हुए उनका क्रियान्वयन ससमय कराने का भी निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/people-belonging-to-tribal-community-from-across-the-country-will-mobilize-on-world-tribal-day-in-ranchi/">रांची

में विश्व आदिवासी दिवस पर देश भर के आदिवासी समुदाय से जुड़े लोगों का होगा जुटान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही