Search

 
 
 

साहिबगंज : हर घर जल उत्सव कार्यक्रम को लेकर डीडीसी ने की बैठक

 
Sahibganj : पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल साहिबगंज की ओर से विकास भवन स्थित सभागार में हर घर जल उत्सव कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय कार्य योजना बैठक का आयोजन किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार ने कहा कि सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक जल जीवन मिशन है. जिसके तहत हर घर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति किया जाना है. विभागीय निर्देश के आलोक में जिले के 18 गांव में तिथि वार विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल साहिबगंज के सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, आईएसए के प्रतिनिधि, प्रखंड समन्वयक 18 पंचायतों के मुखिया, जलसहिया और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी उपस्थित हुए. इस प्रकार है कार्ययोजना 27 और 28 जुलाई को जिले के सभी प्रखंडों में बीडीओ की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की टीम के साथ टीम का गठन किया जाएगा. 29 से 31 जुलाई तक कनीय अभियंताओं गांव-गांव का भ्रमण कर हर घर जल कार्यक्रम के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे. उनके साथ जलसहिया, पंचायत सचिव, मुखिया भी सम्मिलित होकर सामुदायिक चर्चा कर त्रुटियों का निवारण करेंगे. 1 से 4 अगस्त तक कनीय अभियंता, कार्यपालक अभियंता और स्वच्छता प्रमंडल के कर्मी हर घर जल कार्यक्रम के तहत होने वाले त्रुटियों का समाधान करेंगे. इसके तहत आंगनबाड़ी, स्कूल आदि में घरेलू नल से जल के दौरान आ रही समस्याओं का निवारण किया जाएगा. 5 से 8 अगस्त तक हर घर जल अभियान के तहत उक्त गांव को प्रमाण पत्र दिया जाएगा और 12 अगस्त को गांव में हर घर जल उत्सव का आयोजन किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=369795&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : शुक्रबाज़ार घाट पर सदर एसडीओ का औचक छापा, एलसीटी पर लगाया पहरा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही