Search

 
 
 

रामगढ़: डीडीसी ने की जिला स्तरीय समिति की बैठक

 
Ramgarh: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को लेकर शनिवार को उपविकास आयुक्त रोबिन टोप्पो की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई. बैठक के दौरान जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विनय कुमार द्वारा उपविकास आयुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष सहित समिति के अन्य सदस्यों को जानकारी दी गई कि वर्तमान में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत प्रखंड स्तरीय समिति द्वारा बकरा विकास योजना के तहत 1003, सुकर विकास योजना के तहत 206, 400 बैकयार्ड लेयर कुक्कुट (लो इनपुट लेयर को कुक्कुट पालन) के तहत 113, 500 ब्रायलर कुक्कुट विकास योजना के तहत 209 व15 बत्तख चूजा वितरण योजना के तहत 826 आवेदन प्राप्त हुए हैं. वहीं गव्य विकास के क्षेत्र में दो गाय-भैंस की योजना के तहत 90, पांच गाय/भैंस की योजना के तहत 17, 10 गाय भैंस की योजना के तहत 8, हस्त चलित चैफ कटर के तहत 10, विद्युत चलित चैफ कटर के तहत 19, मिल्किंग मशीन (4 बकेट) के तहत एक, पनीर एवं खोवा मेकिंग यूनिट के तहत एक, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट के तहत 82, डीप बोरिंग के तहत 46 व काऊ मैट के तहत 3 लाभुकों तथा जोड़ा बेल योजना के तहत 31 लाभुकों की सूची जिला स्तरीय समिति से अनुमोदन के लिए भेजी गई है. बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी सहित समिति के अन्य सदस्यों के साथ प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर लाभुकों को लाभ देने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने ने जिला स्तरीय समिति से आवेदनों के अनुमोदन के उपरांत जल्द से जल्द लाभुकों का एस्क्रो खाता खोलने सहित अन्य कार्य पूर्ण करते हुए लाभुकों को योजना से लाभवांवित करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें - चिकित्सक">https://lagatar.in/doctor-rape-murder-case-demonstration-of-doctors-continues-across-the-country-including-delhi-kolkata/">चिकित्सक

रेप-हत्या मामला :  दिल्ली-कोलकाता सहित देश भर में डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही