Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीडीसी ने की पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक समेत कोडरमा की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma : उप विकास आयुक्त ऋतुराज ने डीआरडीए सभागार में पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की. बैठक में 15वें वित्त के व्यय को बढ़ाने, पंचायत भवन को प्रतिदिन खोलने के साथ-साथ पंचायत भवन में पेयजल, बिजली कनेक्शन, इंटरनेट की व्यवस्था एक हफ्ते के अंदर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जहां-जहां पंचायत भवन की मरम्मती का कार्य हो रहा है, वहां प्रखंड विकास पदाधिकारी को कार्य की गुणवत्ता की जांच करने का निर्देश दिया गया. बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायती राज पदाधिकारी हीरा कुमार, ईडीएम राजदेव महतो व पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व अन्य मौजूद रहे‌.

कोडरमा कोर्ट में हुई यूटीआरसी की दूसरी बैठक 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/4-40.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Koderma : जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में यूटीआरसी की दूसरी बैठक बुधवार को व्यवहार न्यायालय कोडरमा स्थित प्रधान जिला जज के प्रकोष्ठ में हुई. बैठक की अध्यक्षता कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वीरेंद्र कुमार तिवारी ने की. इस बैठक में नालसा द्वारा दिए गए मानदंडों के आधार पर कई बंदियों के वास्तविक स्थितियों पर विचार-विमर्श किया गया. इस अभियान के तहत कोडरमा न्यायमंडल के अलग-अलग न्यायालयों से नालसा द्वारा निर्देशित 13 श्रेणियों में से अलग-अलग श्रेणी को चिन्हित किया गया. आठ कैदियों में से चार कैदी को कारामुक्त किया जा चूका है तथा शेष बचे चार कैदियों को जल्द से जल्द कारामुक्त किये जाने की दिशा में सक्रिय रूप से पहल किये जाने का निर्देश दिया गया. उल्ल्लेखनीय है कि नालसा का यह विशेष अभियान रिलीज यूटीआरसी 2023 के उपलक्ष्य में प्रारंभ किया गया है, जो विगत 18 सितंबर से शुरू होकर आगामी 20 नवंबर 2023 तक चलेगा. बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वीरेंद्र कुमार तिवारी, कोडरमा के पुलिस अधीक्षक सह सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनुदीप सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिषेक प्रसाद, अपर समाहर्ता कोडरमा अनिल तिर्की, जेलकर्मी राजीव कुमार, पुलिस निरीक्षक राम नारायण ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे.

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बना रहा भव्य पूजा पंडाल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/2-69.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Koderma : झुमरी तिलैया क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बिशुनपुर आश्रम रोड में भव्य एवं आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा हर्षोउल्लास और धूमधाम से मनाया जायेगा. पूजा में समिति के सभी लोग लगे हुए हैं. समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि समिति इस बार 20वां वर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर बड़े ही आनंद और हर्ष के साथ पूजा-अर्चना मनायेगी. वहीं समिति के सचिव उपेंद्र सिंह ने कहा कि पंडाल निर्माण में लोकल कारीगर लगे हुए हैं. रिद्धि सिद्धि टेंट अड्डीबंगला के द्वारा पंडाल का निर्माण कार्य जारी है, जिसमें एक लाख पचास हजार रुपए खर्च आएगी. पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार वर्मा, शंभू शरण सिंह, शंकर सिंह, अमोस सिंह,ओंकार पांडेय, अमरेंद्र कुमार सिंह, संतोष यादव, प्रमोद कुमार, दीपू पांडे एवं सैकड़ों की संख्या में लोग लगे हुए हैं.

जलमीनार निर्माण को लेकर किया गया भूमिपूजन 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/1-94.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Koderma : सरकार के महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री नल जल योजना के तहत नवलशाही थाना क्षेत्र (डोमचांच प्रखंड)के खरखार पंचायत स्थित लहरियाटांड़ में जलमीनार का निर्माण कराया जाना है. बुधवार को स्थानीय मुखिया अंजू कुमारी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर व नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया. उक्त योजना के अंतर्गत इस जलमीनार की क्षमता साढ़े चार लाख लीटर जल संग्रह की होगी. इस जलमीनार से खरखार पंचायत के सात गांव क्रमशः खरखार, नवलशाही, पहाड़पुर, लहरियाटांड, रतनपुर, पैसरा, उपरबाद में सुचारू रूप से पेयजल की आपूर्ति की जायेगी. उक्त कार्य को संवेदक द्वारा दो वर्षों में पूर्ण करते हुए घर-घर नल से जल पहुंचाया जाना है. भूमि पूजन के दौरान मुख्य रूप से मुखिया अंजू कुमारी के अलावा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारीगण, मुखिया प्रतिनिधि पिंटू यादव, उप मुखिया उमेश शर्मा, वार्ड सदस्य अर्जुन यादव, मुन्नी देवी, रामधनी यादव महंत, भुवनेश्वर दास, रंजीत यादव, ब्रह्मदेव यादव, विजय शर्मा, राजेंद्र यादव, अरुण शर्मा, राजेश राणा, अनुज सिंह, राजकुमार राणा, अजय मिस्त्री, रिंकू देवी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-hazaribagh-jail-superintendent-entangled-in-his-own-letter/">हजारीबाग

: अपने ही पत्र में उलझे हजारीबाग जेल अधीक्षक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही