Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीडीसी ने की जिला गंगा समिति की बैठक, गंगा स्वच्छता पखवाड़ा पर चर्चा

Ramgarh : सोमवार को उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय ब्लॉक बी में जिला गंगा समिति की बैठक की गई. बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि 16 मार्च से 31 मार्च तक नमामि गंगे योजना के तहत गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन रामगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया है. उन्होंने 16 मार्च से 31 मार्च तक किए गए कार्यक्रमों के संबंध में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. असीम कुमार से जानकारी ली. इस संबंध में डीडीसी ने समिति के अन्य सदस्यों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों यथा नुक्कड़ नाटक, गंगा आरती, श्रमदान, रंगोली, प्रतियोगिता आदि का आयोजन योजनाबद्ध तरीके से कराने के संबंध में चर्चा की. साथ ही कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. डीडीसी ने गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए ज्यादा से ज्यादा आमजनों को जोड़ने का निर्देश दिया. लोगों की सहभागिता कार्यक्रमों में सुनिश्चित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए. बैठक के दौरान सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल रामगढ़, प्राचार्य रामगढ़ कॉलेज, समिति के सदस्यों सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-20-proposals-approved-in-jharkhand-cabinet-meeting-clearing-the-way-for-appointment-to-2000-posts/">Breaking

: झारखंड कैबिनेट की बैठक में 20 प्रस्तावों पर मुहर, 2000 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही