Search

 
 
 

बरवाडीह प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं का DDC ने किया निरीक्षण

 
Latehar :   उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सुरजीत कुमार सिंह ने बुधवार को बरवाडीह प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने प्रखंड के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों चलायी जा रही विकास योजनाओं का निरीक्षण किया.  डीडीसी ने इन पंचायतों में जलछाजन और मनरेगा समेत अन्य योजनाओं की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज से ली. उन्होंने सबसे पहले उकामाड़ पंचायत में जलछाजन योजना के तहत निर्माणधीन तालाब व मेढ़बंदी योजनाओं का निरीक्षण किया. सुरजीत सिंह ने पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण योजना का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जल स्रोत बढ़ाने के लिए तालाब निर्माण, मेढ़बंदी, वॉटर स्टारबेरी आदि कार्यों को करने पर जोर दिया. इसके बाद डीडीसी ने छिपादोहर और कुचिला पंचायत में चल रही विकास योजनाओं का बारी-बारी से निरीक्षण किया. इस दौरान मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी त्रिवेणी राम, पीएम आवास को:ऑर्डिनेटर दीपक कुमार,जल साजन प्रभारी, उकामाड़ मुखिया पूनम देवी, कुचिला मुखिया सत्रोहन सिंह, पंचायत सचिव अरविंद कुमार रवि आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही