Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीडीसी ने मनरेगा योजनाओं का किया निरीक्षण समेत कोडरमा की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma : उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ऋतुराज ने गुरुवार को चंदवारा प्रखंड का दौरा किया. इस क्रम में उन्होंने खांटी पंचायत भवन का निरीक्षण किया. उन्होंने वित्तिय वर्ष 2023-24 में मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं के दस्तावेजों को देखा. रोजगार सेवक को सभी दस्तावेजों और रजिस्टर का बेहतर तरीके से संधारण करने का निर्देश दिया. इसके बाद उन्होंने खांटी पंचायत में पूर्ण योजनाओं का एमआईएस पूर्ण करने की बात कही. इसके अतिरिक्त ग्राम ढाब में डोभा, कूप, बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत आम बागवानी, खेल मैदान, मिश्रित बागवानी का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि पौधों का संरक्षण बेहतर तरीके से करें, ताकि आने वाले समय में यह पौधे फल दे सके और आपके आजीविका का साधन बन सके. इसके अतिरिक्त उन्होंने ढाब प्लस 2 उच्च विद्यालय और आरएमएम उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शौचालय, बाउंड्री वॉल अन्य सुविधाओं का जायजा लिया. मौके पर बीडीओ, रोजगार सेवक समेत अन्य मौजूद थे.

दहेज लेना और देना, दोनों अपराध : अरुण ओझा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/19-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> डालसा के तत्वावधान में कोडरमा के डुमरिया पंचायत भवन में गुरुवार को चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मुखिया कन्हाई यादव ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एलडीसीएस अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य लक्ष्मण यादव व एलडीसीएस अधिवक्ता अश्वनी शरण मौजूद थे. अधिवक्ता अरुण ओझा ने संबोधित करते हुए कि दहेज लेना और देना, दोनों अपराध है. महिला प्रताड़ना एक जघन्य अपराध है. इसके लिए कानून में कठोर सजा का प्रावधान है. उन्होंने कहा कि जागरुकता शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक न्याय की किरण पहुंचाना है. वहीं अश्विनी शरण ने झालसा द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की भी विस्तृत रूप से जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन पीएलवी सुभाष मिस्त्री ने किया.

चोरी की 5 बाइक के साथ 6 शातिर गिरफ्तार

बाइक चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए कोडरमा एसपी ने छापेमारी दल का गठन किया था. पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बीते 16 अगस्त को हजारीबाग व नवादा (बिहार) के विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी की. इस क्रम में कोडरमा व हजारीबाग से चोरी की गई 5 बाइक के साथ 6 चोरों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पेलावल मस्जिद रोड निवासी फैसल अंसारी, पेलावल मोमिन मुहल्ला निवासी सद्दाम अंसारी, बिहार के गया जिले के विष्णुपद थाना क्षेत्र के पढ़नपुर निवासी उमेश कुमार व डुमरी चट्टी निवासी राहुल कुमार, नवादा जिला अंतर्गत रजौली थाना क्षेत्र के सुरशा निवासी विनय कुमार व फुलवरीया हरदिया निवासी रंजीत कुमार के रूप में की है. इसमें बिहार के गया जिले के दोनों गिरफ्तार आरोपी वर्तमान में नवादा के रजौली क्षेत्र में रह रहे थे. इसे भी पढ़ें : ‘प्रिंसिपल">https://lagatar.in/principal-says-dirty-talk-take-action/">‘प्रिंसिपल

साहब करते हैं गंदी-गंदी बात, करें कार्रवाई’
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही