Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरसावां में पुराने बस स्टैंड के पास ही बनेगा नया पड़ाव, डीडीसी ने किया स्थल निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Saraikela / Kharsawan : खरसावां में जिला परिषद की ओर से जल्द ही एक नया बस स्टेंड बनेगा. इसको लेकर सरायकेला-खरसावां जिला के उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने खरसावां कोटा तालाब के पास पुराने बस स्टैंड के पास की जमीन का शनिवार को निरीक्षण किया. बताया गया कि बस स्टेंड के पास करीब चार एकड़ सरकारी जमीन है. इस संबंध में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने कहा कि जिला परिषद के पास बस स्टैंड निर्माण के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध है. जल्द ही खरसावां में भव्य बस स्टैंड का निर्माण होगा. बस स्टैंड में बस की पार्किंग समेत सभी तरह की यात्री सुविधा उपलब्ध रहेगी. स्थानीय लोगों ने भी पुराने बस स्टैंड पर ही नया बस स्टैंड बनाने की मांग की है. डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई ने बताया कि जिला के सभी प्रखंडों में बस स्टैंड बनना है. कुछ का काम शुरू हो गया है, तो कुछ के लिए जमीन की तलाश की जा रही है. बस स्टैंड बनने से यात्री सुविधा भी बढ़ेगी. लोगों को आवागमन में सहुलियत होगी. मौके पर आईटीडीए परियोजना निर्देशक संदीप दोरायबुरु, बीडीओ सह सीओ गौतम कुमार समेत राजस्व विभाग के कर्मी मौजूद थे. http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/08/bus-stand-kharsawan-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही