Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीडीसी पहुंचे ख्रीस्त राजा मध्य विद्यालय चंदवा, कई कागजातों को खंगाला समेत दो खबरें पढ़ें एक साथ

Chandwa : गुरुवार को लातेहार डीडीसी आलोक शिकारी कच्छप चंदवा के ख्रीस्त राजा मध्य विद्यालय पहुंचे. वहां दस्तावेजों को खंगाला और कुल दस्तावेज को सील कर सुरक्षित रखवा दिया. डीडीसी ने बताया कि पिछले दिनों हुई परीक्षा से संबंधित दस्तावेज का निरीक्षण कर रहे हैं. जांच के बाद बताया जाएगा कि परीक्षा नियम संगत हुई है या नहीं. वहीं स्कूल के फादर सह प्रधानाध्यापक कहते हैं पिछले दिनों स्कूल में हुई नियुक्ति में एक आवेदिका ने विभाग को नियुक्ति में धांधली की शिकायत की है. आवेदन में कहा गया है कि अधिकारी सभी नियम-कानून को ताक पर रखकर अपनी बहन को नियुक्त कर दिए हैं. इसी की जांच-पड़ताल चल रही है.

थ्री डी सर्वेक्षण कार्य बंद करवाने के लिए दिया आवेदन

चंदवा। प्रखंड क्षेत्र के सुदूर पंचायत माल्हन के गांव देवनदिया, मरमर,सेकलेतरी और केकराही के ग्रामीण भविष्य में अनहोनी की आशंका से डरे-सहमे हैं. गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीण ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में बैठक की. सभी ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि उपरोक्त गांव में सीएमपीडीआई के द्वारा किये जा रहे थ्री डी सर्वेक्षण कार्य को बंद कराया जाए. ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र से सर्वेक्षण के उपरांत क्षेत्र से भारी जनसमूह को पलायन करना पड़ेगा. क्षेत्र से पलायन न हो, इसलिए इसे रोका जाना चाहिए. इसको लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ सह सीओ विजय कुमार को एक आवेदन सौंपा है. इसे भी पढ़ें : BREAKING-">https://lagatar.in/jharkhand-cabinet-dearness-allowance-of-state-employees-increased-approval-on-26-proposals/">BREAKING-

झारखंड कैबिनेट : राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ा, 26 प्रस्तावों पर मुहर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही