Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीडीसी ने मनरेगा, पीएम आवास समेत कई योजनाओं की समीक्षा की, ससमय पूरा कराने का निर्देश

Ramgarh : बुधवार को रामगढ़ समाहरणालय के ब्लॉक बी स्थित सभाकक्ष में डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा ने मनरेगा, पीएम आवास योजना व बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के कार्यों की समीक्षा की. बैठक के दौरान सबसे पहले डीडीसी ने वहां मौजूद बीडीओ से पीएम और अंबेडकर आवास योजना की कार्य प्रगति से संबंधी जानकारी ली. साथ ही लंबित आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया. उन्होंने आवास योजना में काम करने वाले मजदूरों को मनरेगा के तहत नियमित रूप से निर्धारित भुगतान करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान डीडीसी ने उपस्थित सभी बीडीओ को 15वें वित्त आयोग के तहत चयनित योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार से जोड़ने को भी कहा. बैठक के दौरान उन्होंने आवास योजना में प्रगति को लेकर बीडीओ एवं पंचायत सेवकों की बेहतर कार्य करने को लेकर सराहना की. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-said-i-was-made-first-cm-by-guruji-hemant-said-nitish-is-our-guardian/">नीतीश

बोले- मुझे पहला सीएम गुरुजी ने ही बनाया था, हेमंत ने कहा- नीतीश हमारे गार्जियन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही