Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीडीसी समय पर लक्ष्य पूरा करें, शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए : सचिव

Advertisement
Advertisement
  • ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं को लेकर बैठक
Ranchi : ग्रामीण विकास सचिव चंद्रशेखर ने बुधवार को विभागीय योजनाओं की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की. उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास की योजनाओं में डीडीसी की भूमिका अहम है. ससमय लक्ष्य पूरा करें. किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए. उन्होंने मनरेगा अंतर्गत मानव दिवस सृजन में आवश्यक प्रगति का निर्देश दिया. सभी संबंधित डीडीसी को निर्देश दिया कि योजनाबद्ध तरीके से एक समुचित कार्य प्रारूप तैयार कर जल्द से जल्द सभी योजनाओं को पूर्ण करने की दिशा में कार्य करें. मनरेगा योजनांतर्गत सक्रिय मजदूरों का शत-प्रतिशत आधार सीडिंग कराने का निर्देश दिया. उन्होंने पूर्व की लंबित योजनों का अवलोकन कर प्राथमिकता के आधार पर उन्हें पूर्ण कराने का निर्देश दिया. सचिव चंद्रशेखर ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. बैठक में सभी उप विकास आयुक्त, मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी, एसबीएम नेहा अरोड़ा, संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

पलाश मार्ट को और सुदृढ़ करने की जरूरत

बैठक में उन्होंने जेएसएलपीएस की क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की. जेएसएलपीएस के सफल संचालन का निर्देश दिया. कहा कि पलाश मार्ट को और सुदृढ़ करने की जरूरत है. पलाश और दीदी किचन के आउटलेट जिले के मुख्य बाजार और दर्शनीय स्थल में खुलने चाहिए. दीदी किचन को स्थापित कर उन्हें प्रोफेशनल तरीके से चलाने का प्रशिक्षण दिया जाए. समूह के बैंक से संबंधित कार्यों को समीक्षा कर इनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.. समूह की महिलाओं का सखी के रूप में चयन कर, उनको बैंक से जोड़ना है.

लाभुकों की वास्तविक स्थिति का सर्वे कराएं

उन्होंने फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत चिह्नित लाभुकों की वास्तविक स्थिति की जानकारी के लिए सर्वे करने का निर्देश दिया. साथ ही चयनित लाभुकों की नियमित निगरानी एवं सहयोग देने को कहा. अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत 75 तालाबों का जीर्णाेद्धार, निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए सचिव ने ससमय कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने अरबन मिशन और जलछाजन की भी समीक्षा की. बैठक में मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना की पूर्णता में तेजी लाने का निर्देश दिया. निर्धारित समय सीमा में स्थानीय श्रमिकों द्वारा निर्माण कराने का निर्देश दिया. शौचालय एवं चेंजिंग रूम के निर्माण के साथ पानी की समुचित व्यवस्था करने को भी कहा.

 दिये गये अहम निर्देश

  • प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण के तहत लाभुकों को यथाशीघ्र द्वितीय किस्त जारी करने का निर्देश दिया. राज्य में अब तक 42,413 लाभुकों को द्वितीय किस्त जारी नहीं हुआ है.
  • 30,179 लाभुक जिन्हें द्वितीय किस्त विमुक्त कर दिया गया है, इनके आवास को 15 अगस्त 2023 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए.
  •  लंबित आवास के लाभुकों को प्रेरित करते हुए आवास पूर्ण करने में सहयोग प्रदान किया जाए.
  • यथासंभव ढलाई छत वाले आवास के निर्माण के लिए लाभुक को प्रेरित किया जाए.
  • बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के 75 प्रतिशत आवासों की स्वीकृति 15 अगस्त 2023 तक कर दिया जाए.
  • मनरेगा अभिषरण के तहत पूर्व में पूर्ण आवासों के लिए मस्टर रॉल जारी किया जाए, ताकि आवास निर्माण के क्रम में ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस का सृजन किया जा सके.
इसे भी पढ़ें – इलाहाबाद">https://lagatar.in/allahabad-high-court-will-hear-the-plea-of-muslim-side-on-thursday-also-extended-stay-on-gyanvapi-survey/">इलाहाबाद

हाई कोर्ट मुस्लिम पक्ष की दलील गुरुवार को भी सुनेगा, ज्ञानवापी सर्वे पर बढ़ाया स्‍टे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही