Search

डीडीसी ने पतरातू प्रखंड का किया दौरा, निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश

Ramgarh : उप विकास आयुक्त (डीडीसी) नागेंद्र कुमार सिन्हा ने शनिवार को पतरातू प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पलानी झरना को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने को लेकर हो रहे कार्यों एवं पतरातू लेक रिसॉर्ट के समीप लगाए जा रहे स्मार्ट साइनेज बोर्ड के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया. पलानी झरना में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए उप विकास आयुक्त ने पर्यटकों को स्थल पर विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं पर्यटन स्थल का संचालन सुचारू रूप से करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए. वहीं उन्होंने पलानी झरना तक पहुंच पथ निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर ससमय गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया. पतरातू लेक रिसॉर्ट के समीप लगाए जा रहे स्मार्ट साइनेज बोर्ड का भी निरीक्षण किया और लगाने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें : जेल">https://lagatar.in/as-soon-as-he-came-out-of-jail-navjot-singh-sidhu-attacked-the-central-and-state-government-told-rahul-a-revolution/">जेल

से बाहर आते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र और राज्य सरकार पर बोला हमला, राहुल को बताया क्रांति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp