Search

 
 
 

धनबाद : बिजली की आंखमिचौली बंद करे निगम- राजीव शर्मा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-mechanical-engineering-students-invented-car-for-farmers/">(Dhanbad)

व झारिया में जारी बिजली संकट पर जीटा के महासचिव राजीव शर्मा ने 14 जून को DVC के अधीक्षण अभियंता सुबीर कुमार दास से मुलाकात की. कहा कि बिजली की आंखमिचौली व DVC की ओर से की जा रही लोडशेडिंग के कारण आम जनता इस भीषण गर्मी में परेशान है. उन्‍होंने डीवीसी के एसई से कोयलांचल को बिजली संकट से उबराने का आग्रह किया. इस पर एसई ने आश्वस्त किया कि लोडशेडिंग से पहले इसकी सूचना दे दी जाएगी. उन्होंने बताया कि पुटकी 132 KVA सब स्टेशन से गोधर, जामाडोबा, गणेशपुर सहित 7 फीडरों को बिजली की आपूर्ति होती है. फि‍लहाल विभाग की ओर से घोषित कटौती नहीं की जा रही है.  उत्‍पादन में कमी व उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार ही लोडशेडिंग हो रही है. उन्‍होंने आश्‍वत किया कि गोविंदपुर के उद्योगों को भी DVC जल्द ही निर्बाध बिजली आपूर्ति करेगा. उन्होंने जीटा महासचिव से कहा कि सामूहिक आवेदन दें, 11 से लेकर 100 KVA से अधिक की खपत वाले उपभोक्ताओं को भी आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी. इस पर राजीव शर्मा ने संगठन की बैठक बुलाकर निर्णय लेने की बात कही.

समस्‍याओं के समाधान के लिए विभागों से समन्‍वय का प्रयास

राजीव शर्मा ने बताया उनका संगठन धनबाद में नागरिक सुविधाएं बेहतर करने के लिए संबंधि‍त विभागों से समन्वय बनाने में जुटा है. सिंदरी व झरिया में बिजली संकट दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. वैसे तो पूरे धनबाद में बिजली की स्थिति बेहद ख़राब है. बिजली विभाग के अधिकारि‍यों से मिलकर स्थिति में सुधार का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. प्रतिनिधिमंडल में खुदरा वस्त्र व्यवसायी संघ के अध्यक्ष उपेन्द्र गुप्ता, शिवचरण शर्मा, झरिया चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष अमित कुमार ‘दीपू’, सचिन बालन, पुटकी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष हीरा शर्मा, सुमन अग्रवाल, धनबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अजय वर्णवाल, धनबाद जिला थोक वस्त्र विक्रेता संघ से पूर्व अध्यक्ष उमेश हेलिवाल, रितेश नारनोली आदि‍ शामिल हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-teacher-and-in-charge-vice-chancellor-face-to-face-on-shifting-to-new-building-of-bbmku/">धनबाद:

बीबीएमकेयू के नए भवन में शिफ्टिंग पर शिक्षक और प्रभारी कुलपति आमने-सामने [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही