Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दक्षिणी इटली के समुद्र तट पर 30 लोगों के शव मिले, नाव डूबने की खबर

Rome : इटली में है. कैलाब्रिया के दक्षिणी तट पर एक संदिग्ध नाव के टूटने से बड़ा हादसा होने की खबर है इटली की समाचार एजेंसियों ने रविवार को जानकारी दी कि दक्षिणी इटली में एक समुद्र तट पर 30 लोगों के शव मिले हैं. सभी की डूबने से मौत होने की आशंका है. 40 लोग जीवित मिले हैं. खबर है कि अधिकारियों को तट के पास शव बहते हुए मिले. इसे भी पढ़ें : कभी">https://lagatar.in/law-and-order-was-once-poor-now-uttar-pradesh-is-moving-fast-modi/">कभी

लचर थी कानून व्यवस्था, अब उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा: मोदी

इतालवी तट रक्षक ने लगभग 30 शवों को देखा 

RAI राज्य रेडियो ने रविवार को कहा कि इटली के दक्षिणी तट पर एक प्रवासी नाव के टूटने के बाद इतालवी तट रक्षक ने लगभग 30 शवों को देखा है. कैलाब्रिया में क्रोटोन के तटीय शहर के पास अज्ञात बंदरगाह अधिकारियों ने जानकारी दी कि नाव में 100 से अधिक प्रवासियों को ले जाया जा रहा था. लेकिन नाव आयोनियन समुद्र में डूब गयी इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-its-been-52-years-i-dont-have-a-house-congressmen-are-satyagrahi/">राहुल

गांधी ने कहा, 52 साल हो गये…मेरे पास घर नहीं है… फर्क समझाया, हम कांग्रेसी सत्याग्रही हैं, भाजपा-आरएसएस वाले सत्ताग्रही

 40 लोग जीवित मिले हैं

जानकारी सामने आयी है कि लगभग 40 लोग जीवित मिले हैं. बचाव दल के अधिकारी लुका कारी के अनुसार जो बचाये गये हैं उनमें से भी कई लोग घायल हैं. बचाव का प्रयास जारी है. समाचार एजेंसी एजीआई ने बरामद शवों की संख्या 30 बताई. जानकारी दी कि मृतकों में कुछ माह का एक बच्चा भी है. रेडियो रिपोर्ट में कहा गया है कि तट रक्षक, सीमा पुलिस और अग्निशामकों के नाव के बचाव के प्रयासों में शामिल थे. हालांकि प्रवासी कहां से आये थे, इसके बारे में विवरण नहीं मिला है. अधिकारियों ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं था कि नाव कहां से चली थी. यह भी बताया कि कैलाब्रिया में ज्यादातर आने वाले प्रवासियों की नाव तुर्की या मिस्र के तटों से प्रस्थान करती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही