Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अतीक अहमद और अशरफ के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद आज ही दफनाया जायेगा, राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल ने लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाया

Prayagraj : अतीक अहमद और अशरफ अहमद के शवों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है. पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों की बॉडी उनके परिजनों के हवाले किये जाने की प्रक्रिया की जायेगी. खबर है कि आज रविवार को ही दोनों को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफन किया जायेगा. इसके लिए कब्र खोदने का काम शुरू हो गया है. इस कब्रिस्तान में ही अतीक के बेटे असद का शव दफनाया गया था. इसे भी पढ़ें : अतीक">https://lagatar.in/atiq-ahmed-ashraf-murder-case-yogi-government-submitted-report-to-home-ministry-mayawati-said-supreme-court-should-take-cognizance/">अतीक

अहमद-अशरफ हत्‍याकांड : योगी सरकार ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी, मायावती ने कहा, सुप्रीम कोर्ट स्वत: संज्ञान ले

एनकाउंटर कल्चर की वाहवाही होगी, तो अपराधियों को ही बढ़ावा मिलेगा

अतीक और अशरफ की गोली मार कर हत्या किये जाने को राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल ने लॉ एंड ऑर्डर को चुनौती करार दिया है. काउंसिल की ओर से कहा गया है कि दर्जनों कैमरे और पत्रकारों के सामने अपराधियों ने बेखौफ होकर एक पूर्व सांसद और विधायक को आधा दर्जन गोलियां मारी और नारेबाजी की. क्या ये लॉ एंड ऑर्डर को चुनौती नहीं है? काउंसिल ने कहा कि जब न्याय व्यवस्था के खिलाफ एनकाउंटर कल्चर की वाहवाही होगी, तो ऐसे अपराधियों को ही बढ़ावा मिलेगा. इसे भी पढ़ें : अतीक">https://lagatar.in/atiq-ahmed-murder-case-priyanka-said-it-is-not-right-to-play-with-the-rule-of-law-for-political-purposes/">अतीक

अहमद हत्याकांड : प्रियंका ने कहा, सियासी मकसद से कानून के राज से खिलवाड़ करना सही नहीं
उधर आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस के समक्ष खुलासा किया है कि वह बड़े माफिया बनना चाहते थे. जानकारी सामने आयी है कि अतीक और अशरफ की हत्या के तीनों आरोपी अरुण, सनी और लवलेश की पृष्ठभूमि आपराधिक है. अरुण हत्या के एक अन्य मामले में शामिल रहा है. वह पिछले 5-6 साल से परिवार के साथ नहीं रह रहा है. सनी के खिलाफ 14-15 मामले दर्ज हैं. तीसरे आरोपी लवलेश के खिलाफ एक लड़की को थप्पड़ मारने का मामला दर्ज है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही