Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुहागरात की बेड पर ही मिली दूल्हा-दुल्हन की लाश, कारण सुन सब हैरान

Bahraich (UP) : उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसे सुन हर कोई हैरान और परेशान है. सुहागरात की अगली सुबह बेड पर दूल्हा और दुल्हन की लाश मिली. लाश देखते ही घर में कोहराम मच गया. लोगों को कुछ समझ नहीं आया कि यह सब कैसे हुआ. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शच को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाली बात सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार दोनों की मौत हार्ट अटैक से हुई है. हालांकि परिजन कुछ समझ नहीं पा रहे हैं. यह क्या और कैसे हो गया.

 एक ही चिता पर दी गई मुखाग्नि

पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव को परिजनों को सौंप दिया गया. इसके बाद नव विवाहित जोड़े को एकसाथ एक ही चिता पर मुखाग्नि दी गई. घटना के बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

30 मई को प्रताप और पुष्पा की हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार बहराइच के थाना कैसरगंज क्षेत्र के गोडहिया नंबर चार गांव के प्रताप यादव (22वर्ष) की शादी 30 मई को कैसरगंज क्षेत्र के ही मंगल मेला गांव की पुष्पा के साथ धूमधाम से हुई थी. 31 मई को प्रताप अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लाया. यह मंगल गीत से घर की महिलाओं ने दुल्हन का स्वागत किया. घर में जश्न का माहौल था. देर रात तक घरवाले हंसी-ठिठोली करते रहे. सुबह होते ही खुशियां मातम में बदल गई. सुहागरात की बेड पर ही दूल्हा-दुल्हन की लाश मिली. एसपी प्रशांत वर्मा ने मीडिया को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों पति-पत्नी की मौत हार्ट अटैक से होने की बात बतायी गई है. इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-train-accident-accident-happened-due-to-change-in-electronic-interlocking/">ओडिशा

ट्रेन हादसा : इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण हुई दुर्घटना, बोले अश्निन वैष्णव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही