Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पदमा में पेड़ से लटका शव बरामद, हत्या की आशंका

Hazaribagh : पदमा ओपी अन्तर्गत बुधवार को हाईवे के किनारे जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पदमा पुलिस का कहना है कि शाम में ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या की आशंका है. उसकी हत्या कर उसे पेड़ से लटका दिया गया है. पूरे शरीर पर केमिकल छिड़का हुआ था, जिससे शव का चेहरा झुलस गया था और शरीर पर कीड़े रेंग रहे थे. उस व्यक्ति के पांव में टाइम गोल्ड का जूता था. अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक की हत्या हुई थी या उसने आत्महत्या की थी. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/dhanbad-examinees-were-troubled-by-congresss-satyagraha-program/">

 धनबाद:  कांग्रेस के सत्याग्रह कार्यक्रम से परीक्षार्थी रहे परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही