Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी में विवाहिता ने लगाई फांसी, पति से हुआ था झगड़ा

 
Sindri : सिंदरी के गोशाला बाजार स्थित असीत मंडल के मकान में किराएदार सतीश पाठक की 20 वर्षीय पत्नी स्नेहा पाठक ने 24 मार्च  को फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही गोशाला ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया. घटना की सूचना जमशेदपुर स्थित स्नेहा के मायके में दे दी गई है. पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है. स्नेहा के पति सतीश पाठक एसीसी सिमेंट फैक्ट्री, सिंदरी में ठेकाकर्मी है. सतीश का पैतृक निवास उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में है. सतीश ने बताया कि जमशेदपुर निवासी स्नेहा से वर्ष 2021 में उसका प्रेम विवाह हुआ था. विगत 13 मार्च को वह अपने मायके जमशेदपुर से लौटी थी. गुरुवार की रात आपसी झगड़े के कारण उसने खाना भी नहीं बनाया था. शुक्रवार की सुबह 7 बजे वह ड्यूटी चला गया. शाम छह बजे ड्यूटी से घर लौटा तो दरवाजा बंद मिला. काफी खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो वेंटिलेटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया. देखा कि स्नेहा कमेरे में पंखे से रस्सी के सहारे झूल रही है. उसने घटना की सूचना गोशाला ओपी पुलिस को दी. पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. ओपी प्रभारी विकास कुमार महतो ने बताया कि पुलिस स्नेहा के मायके वालों का इंतजार कर रही है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-question-raised-in-vis-on-police-action-in-two-big-incidents-of-jharia/">

धनबाद : झरिया की दो बड़ी घटनाओं में पुलिसिया कार्रवाई पर विस में उठा सवाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही