Search

 
 
 

गुमला: पालकोट में शव बरामद, हत्या की आशंका

 
Gumla: ग्रामीणों की सूचना पर पालकोट पुलिस ने पालकोट थाना क्षेत्र के तेतरटांड़ आंगनबाड़ी केन्द्र के पास से सारुबेड़ा भंडारटोली निवासी गजेन्द्र सिंह 40 वर्ष का शव बरामद किया. मृतक का चेहरा कुचला हुआ था और उसकी बाइक भी शव के बगल में गिरी पड़ी थी. प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना सा प्रतीत हो रहा है लेकिन मृतक के परिजनों के अनुसार गजेंद्र की हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है. परिजनों का कहना है कि मृतक के सर को पत्थर से कुचल गया है और दुर्घटना का रूप देने के लिए सड़क के किनारे शव व मोटरसाइकल को गिरा दिया होगा. मृतक के पिता छोटू सिंह व पत्नी चन्द्रकला देवी ने बताया कि गजेंद्र गुरुवार को अपने घर से मुर्गा खरीदने के लिए सारूबेड़ा बाजार गया था. जहां वह शाम तक था पर पूरी रात घर नही लौटा. अति उग्रवाद प्रभावित इलाके होने के कारण परिजन शुक्रवार सुबह गजेंद्र सिंह की खोज में निकले जहां तेतर टांड़ आंगन बाड़ी के समीप उन्हें गजेंद्र सिंह का शव सड़क किनारे पड़ा मिला. पालकोट थाना प्रभारी मोहम्मद जहांगीर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक जांच पड़ताल के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है. मामले को लेकर पालकोट थाना प्रभारी मो जहांगीर ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है जल्द मामले की सच्चाई सामने आएगी. इसे भी पढ़ें - Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-sho-should-give-clarification-in-two-days-regarding-increase-in-crime-in-the-city-ssp/">Jamshedpur

: शहर में बढ़े अपराध को लेकर दो दिनों में थानेदार दें स्पष्टीकरण – एसएसपी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही