Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेनुघाट डैम में मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी

Advertisement
Advertisement
Bermo: तेनुघाट डैम में अज्ञात शव मिला है. जानकारी मिलने के गोमिया पुलिस मौके पर पहुंची और को शव को डैम से बाहर निकाला.

सुईयाडीह स्नान घाट पर मिला शव

बताया जाता है कि कुछ मछुआरों ने डैम किनारे शव को देखा. साड़म ग्राम के सुईयाडीह स्थित स्नान घाट के किनारे पानी में तैरते शव को देखने के बाद उन्होंने इसकी सूचना साड़म पंचायत के निवर्तमान मुखिया शोभा देवी को दी. शोभा देवी ने तुरंत इसकी जानकारी गोमिया पुलिस को दी. गोमिया थाना प्रभारी आशीष खाखा, आईईएल थाना प्रभारी आशीष कुमार और तेनुघाट ओपी प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर डैम से शव को बाहर निकाला. इसे भी पढ़ें- ">https://lagatar.in/mamta-banerjees-attack-against-modi-government-told-students-be-ready-to-fight-with-government/">

 ममता बनर्जी का मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, छात्रों से कहा, गोली और गाली सरकार से लड़ने को तैयार रहें
इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि शव क्षत विक्षत है. अनुसंधान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. शव मिलने के बाद आसपास के लोग भयभीत हैं. जिस स्थान पर शव मिला है लोगों का अनुमान है कि यहां पानी में बहकर पहुंचना मुश्किल है. साड़म के ग्रामीण उस घाट पर प्रतिदिन स्नान करने के लिए जाते हैं. लोग इसे लेकर तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें- पाकिस्तानी">https://lagatar.in/pakistani-terrorist-organization-jaish-e-mohammed-holds-meeting-with-taliban-leaders-indian-security-agencies-alert/">पाकिस्तानी

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने तालिबानी नेताओं से की मीटिंग, भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही