Search

 
 
 

गुमला: सड़क किनारे मिला विक्षिप्त का शव

 
Gumla: डुमरी थाना क्षेत्र के नवाडीह पंचायत अंतर्गत शंख नदी के समीप मुख्य मार्ग के किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. घटना शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास की है .उस समय बिजली कड़कने साथ वर्षा भी हो रही थी. घटना की सूचना मिलते ही डुमरी पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही शव का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मृतक के पॉकेट से एक आधार कार्ड, लकड़ी के छोटे छोटे टुकड़े व डिस्पोजल ग्लास मिला है. आधार कार्ड में नाम प्रफुल एक्का, पिता कामिल एक्का, उम्र लगभग 32 वर्ष, ग्राम कुरो, खुर्द - महुआडांड जिला - लातेहार अंकित है. इस संबंध में थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया की आधार कार्ड में दिए गए पते पर संपर्क कर परिजनों से बात किया गया तो पता चला कि मृतक विक्षिप्त था. जो भटकते हुए शायद यहां पहुंच गया होगा. वहीं अगल बगल के ग्रामीणों के अनुसार विक्षिप्त की मौत वज्रपात के कारण हुई है. पुलिस शव को अपने कब्जे में ले चुकी है. परिजनों के आते ही शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गुमला भेज दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-jewelry-shop-robbery-case-ssp-suspends-seven-policemen-including-two-sub-inspectors/">रांची

ज्वेलरी शॉप लूटकांड : SSP ने दो सब इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही