Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद-गोमो रेल लाइन में रेंगुनी फ्लाईओवर के पास पटरी पर मिला शव

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद-गोमो रेल लाइन रेंगुनी फ्लाईओवर के पास पटरी पर गुरुवार 26  मई की सुबह लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पाया गया. मृतक की पहचान रेंगुनी निवासी दीनबंधु बाउरी के रूप में हुई है. सूचना पाकर ईस्ट बसुरिया ओपी व रेल थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. अनुमान है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है. घर वाले बिलख-बिलख कर रो रहे थे. वह दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरन पोषण करता था. वह पीछे पत्नी, तीन पुत्री और एक पुत्र छोड़ गये. स्वजनों के मुताबिक कई दिनों से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी. इलाज भी कराया जा रहा था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-panchayat-elections-polling-parties-leave-for-the-fourth-phase-of-polling/">धनबाद

पंचायत चुनाव: चौथे चरण के मतदान के लिये पोलिंग पार्टियां रवाना [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही