Search

 
 
 

जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर शुक्रवार को आएगा रांची, विधानसभा, झामुमो कैंप कार्यालय में दी जाएगी श्रद्धांजलि

 
Ranchi: सूबे के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रहे जगरनाथ महतो का आज सुबह निधन हो गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर आंदोलनकारी नेता सह मंत्री का पार्थिव शरीर शुक्रवार को चेन्नई से सुबह रांची के हवाई अड्डा पहुंचेगा. सबसे पहले सुबह 7.30 बजे झारखंड विधानसभा में दिवंगत नेता का पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा, जहां श्रद्धांजलि देने के बाद शव को 8 बजे रांची के हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (कैम्प) में अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए लाया जाएगा. यह जानकारी झामुमो नेता विनोद कुमार पांडेय ने दी है. बता दें झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान गुरुवार सुबह निधन हो गया. जगरनाथ महतो डुमरी विधानसभा से विधायक थे. गौरतलब है कि बीते 14 मार्च को मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ गयी थी. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें चेन्नई रेफर कर दिया गया था. शिक्षा मंत्री को एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था. इसे भी पढ़ें - पूजा">https://lagatar.in/pooja-singhal-gets-interim-relief-from-supreme-court-hearing-on-april-13/">पूजा

सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम राहत बरकरार, 13 अप्रैल को सुनवाई

पिछली बार 4 महीने तक चला था इलाज

बता दें कि पिछले साल सितंबर 2022 में भी शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी थी. इसके बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी थी. करीब एक महीने तक रांची में उनका इलाज चला था. स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर 19 अक्टूबर 2022 को उन्हें एयर एंबुलेंस कर रांची से चेन्नई ले जाया गया था. चेन्नई में उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 28 अक्टूबर को अस्पताल की तरफ से एक मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया था, जिसमें उनके फेफड़ों में कोई सुधार नहीं दिखा. तब डॉक्टरों ने लंग्स ट्रांसप्लांट करने का निर्णय लिया. 10 नवंबर को जगरनाथ महतो का लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया. 11 जनवरी को उन्हें आईसीयू से जनरल वॉर्ड में शिफ्ट किया गया था. इसे भी पढ़ें - मोदी">https://lagatar.in/modi-government-is-scared-does-not-want-to-form-jpc-to-probe-adani-scam-mallikarjun-kharge/">मोदी

सरकार डरी हुई है, अडानी घोटाले की जांच के लिए JPC बनाना नहीं चाहती : मल्लिकार्जुन खड़गे
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही