Search

 
 
 

लातेहार: घर के बाहर फंदे से झूलता मिला युवती का शव

 
Latehar: सोमवार को चंदवा थाना क्षेत्र के चकला पंचायत के चकला मोड़ के समीप एक घर के बाहर दरवाजे के पास एक युवती का फंदे से झूलता शव बरामद किया गया है. उसकी पहचान गांव के ही राजेंद्र उरांव की पुत्री के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि वह रविवार की शाम मुर्गा दुकान से मुर्गा का मांस लेकर घर आई. उसे बनाया और घर के सभी परिवार वालों को खिलाया था. खाना खाने ने के बाद सभी परिजन अपने-अपने कमरे में सोने चले गए. लेकिन वह कमरे में बेचैन होकर टहलते रही. परिजनों ने बताया कि रात करीब 12 बजे वह घर से बाहर निकली. राजेंद्र जब रात में शौच के लिए बाहर निकले तो देखे कि उनकी बेटी फंदे से झूल रही है. उसे बचाने के ख्याल से जब उसे फंदे से उतारा तो देखा कि उसकी सांस बंद है. मालूम हो कि इस मृतक युवती का किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था और यह मामला चंदवा थाना पहुंचा था. जिसे बाद में आपसी सहमति से समझौता कर लिया गया था. क्षेत्र में यह चर्चा है कि युवती के साथ बलात्कार करने के बाद हत्या कर फंदे से लटका दिया गया है. परिजनों ने चंदवा पुलिस को सूचित किया. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ खुलासा हो पाएगा. इसे भी पढ़ें -बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-tribal-girl-kidnapped-and-gang-raped-returned-home-distraught-after-48-hours/">बोकारो

: आदिवासी युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, 48 घंटे बाद बदहवास लौटी घर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही